• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Writer D by Writer D
11/08/2025
in फैशन/शैली
0
Mascara

Mascara

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंखें बिना कुछ कहें बहुत कुछ बयां कर जाती हैं, इसलिए इनका खूबसूरत दिखना भी बहुत जरूरी है। आकर्षक आंखें हमारे चेहरे को खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। अक्सर महिलाएं आंखों का मेकअप करने के लिए काजल और आई लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आजकल मस्कारा (Mascara) भी आई मेकअप का एक अहम हिस्सा बना गया हैं जो आंखों को परफेक्ट लुक देने का काम करता हैं। इसका सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह सबकी नजर आपकी ओर खींच सकता है। लेकिन आपको यह पता होना जरूरी हैं कि कई बार लोग मस्कारा लगाते वक्त गलतियां कर बैठते हैं और अपने पूरे मेकअप को बर्बाद कर लेते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको मस्कारे (Mascara) से जुड़ी कुछ जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आपके लुक में निखार आएं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

​सावधानी से चुनें मस्कारा (Mascara) 

सबसे पहले अपनी लैशेज के अनुसार ही मस्कारे (Mascara) का चयन करें। यदि आपकी छोटी पलकें हैं तो आप एसेंशियल ऑयल से समृद्ध मस्कारे का चयन करें और यदि आपकी पलके घनी नहीं हैं तो आपको वॉल्यूम मस्कारे का चयन करना चाहिए। अगर आपको बहुत पसीना आता है तो आपको वाटरप्रूफ मस्कारा लगाना चाहिए। हमेशा स्मज फ्री मस्कारा ही इस्तेमाल करें। यह स्मज फ्री मसकारा आंखों के आस-पास फैलता नहीं है। यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा स्मज फ्री मस्कारा यूज करने से आपकी पलकें और हेवी दिखाई देने लगती हैं।

पाउडर का करें इस्तेमाल

मस्कारा को फैलने से बचाने के लिए और अच्छी तरह से पलकों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपनी लैशेज पर बेबी पाउडर या लूज पाउडर लगा लें। पाउडर लगाते समय ध्यान रखें कि पाउडर आंखों में न गिर जाए। पाउडर को पलकों पर अप्लाई करने से वे अलग-अलग हो जाती हैं। इससे ये घनी दिखने लगती हैं। इन घनी पलकों पर आप मस्कारा ध्यान से लगाएंगे तो यह सेट हो जाता है। इससे मस्कारा फैलता भी नहीं है।

प्राइमर लगाएं

आई मेकअप के लिए सबसे पहले क्लींजिंग मिल्क से आंखों के ऊपर और आस-पास की स्किन को कॉटन पैड से क्लीन करें, ताकि यदि पहले का कोई मेकअप हो तो वो साफ़ हो जाए। फिर आंखों पर मॉइस्चराइज़र लगाएं और इसके बाद प्राइमर लगाएं। प्राइमर आई मेकअप के लिए बेस का काम करता है, इससे मेकअप ज़्यादा समय तक टिका रहता है। यह स्किन को ब्राइट इफ़ेक्ट देता है, जिससे मेकअप उभर कर आता है।

टॉप लैशेज़ पर मस्कारा (Mascara) अप्लाई करना

क्या आप भी टॉप लैशेज पर मस्कारा लगाती है। यह एक बहुत ही सामान्य गलती होती है जो अक्सर सभी लोग करते हैं। इससे ऊपरी पलक स्मज हो जाती है इसीलिए हमेशा लोअर लैश से शुरुआत करनी चाहिए। ऊपरी पलक पर मस्कारा लगाते वक्त सीधे आंख की ओर देखें और वेंड को लैशेज के बेस पर रखें। अब जीग जैग मोशन में अपनी पलकों को घुमाएं इससे आपकी पलकों को कर्ल इफेक्ट मिलेगा।

ना करें जल्दबाजी

पलकों पर मस्कारा (Mascara) अप्लाई करने के बाद इसे अच्छी तरह से सूखने दें। फिर इन पर ब्रो जेल लगा लें। इस जेल को लगाने से मस्कारा पलकों पर अच्छी तरह से सेट हो जाता है। इसके बाद मस्कारा फैलने की आशंका बहुत कम हो जाती है। ब्रो जेल को अच्छी तरह से सूखने के लिए टाइम दें। इस दौरान पलकों को बिल्कुल टच न करें।

हमेशा ना करें एक ही मस्कारे (Mascara) का इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं मस्कारा भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं कुछ मस्कारा का काम आइब्रो को वॉल्यूम और थिकनेस देने का होता है। वहीं कई मस्कारा आइब्रो को कर्ल लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए आपको हमेशा एक ही मसकारे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसलिए अपने पास कम से कम दो-तीन मस्कारा जरूर रखें। इससे आपका आई मेकअप अफेक्ट करता है।

मस्कारा (Mascara) हटाने का सही तरीका

क्या आप भी मस्कारा हटाते वक्त आईलैशेस को खींचते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके कारण आपकी पलकें टूट सकती है। यह मस्कारा हटाने का तरीका बिल्कुल ही गलत होता है। मस्कारा हटाने के लिए आपको किसी मेकअप रिमूवर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहे तो नेचुरल चीज जैसे कोकोनट ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags: choosing the right mascara for your lasheshow to remove mascara properlymascara and lash healthmascara best practicesmascara dos and dontsmascara eye care tipsmascara for beginnersmascara mistakes to avoidmascara safety tipswaterproof mascara precautions
Previous Post

इन तरीकों से हटाये नेल पॉलिश, नाखून नहीं होंगे खराब

Next Post

इस चटनी से खाना हो जाएगा और जायकेदार

Writer D

Writer D

Related Posts

Banana Peel
फैशन/शैली

इस के छिलके से गायब हो जाएंगे फेस के दाग-धब्बे, ऐसे करें इस्तेमाल

02/08/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

01/08/2026
Glowing Skin
फैशन/शैली

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं फेसपैक

31/07/2026
Tomato Besan Veg Omelet
Main Slider

सावन में बनाएं बिना अंडों का ऑमलेट, मिनटों में होता है बनकर तैयार

31/07/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

31/07/2026
Next Post
Pudina Chutney

इस चटनी से खाना हो जाएगा और जायकेदार

यह भी पढ़ें

Sugar

आपके दुख दूर कर सकते है चीनी के ये उपाय

13/07/2025
Cabbage

मोतियाबिंद के खतरे को कम करती है ये सब्जी, जानिए और फायदे

13/03/2025
UP International Trade Show

UPITS 2025 : इंडिया एक्सपो मार्ट में लगेगा विकास और निवेश का महाकुंभ

13/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version