• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है कार्तिक माह की शिवरात्रि? नोट करें पूजा विधि

Writer D by Writer D
04/11/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Masik Shivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस हिसाब से कार्तिक माह की मासिक शिवरात्रि 11 नवंबर को पड़ रही है। यह दिन भगवान महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था। इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है। मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के दिन व्रत रखकर महादेव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। यह व्रत विवाहित महिलाएं और कुंवारी लड़कियां रखती हैं। इस व्रत के फल से विवाहित स्त्रियों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहितों की शादी जल्दी हो जाती है।

कार्तिक मास शिवरात्रि (Masik Shivratri) शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर 02:44 बजे समाप्त होगी। इस हिसाब से मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) 11 नवंबर को मनाई जाएगी।

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के दिन ब्रह्म बेला में उठकर सबसे पहले भगवान महादेव और माता पार्वती को प्रणाम करें। इसके बाद घर को साफ करके, गंगाजल युक्त जल से स्नान करें। व्रत का संकल्प लें और सफेद वस्त्र धारण करें। अब सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद पूजा घर में एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। अब पंचोपचार करें और भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें।

भगवान को सफेद फूल, फल, दूध, दही, पंचामृत, शहद, सुगंध, तिल, जौ, अक्षत आदि अर्पित करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ करें। अंत में मंत्र का जाप करें और आरती करें। इसके बाद शिव-पार्वती जी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। पूरे दिन निराहार रहें। शाम को आरती करें और फलाहार करें। इस समय कीर्तन और भजन के माध्यम से शिव जी का विवाह भी रचाया जा सकता है।

Tags: Masik Shivratri 2023masik shivratri datemasik shivratri puja
Previous Post

देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

Next Post

कब मनाई जाएगी चित्रगुप्त पूजा, जानें पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
tips for money
धर्म

सुख-समृद्धि का होगा आगमन, घर में लगाएं ये पौधे

26/06/2026
धर्म

इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री

26/06/2026
Peepal
फैशन/शैली

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कड़वे करेले के होते हैं ये मीठे फायदे

26/06/2026
Next Post
Chitragupta Puja

कब मनाई जाएगी चित्रगुप्त पूजा, जानें पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ गई मुश्किलें, पोर्न स्टार केस में दोषी करार

31/05/2024
Air India plane makes emergency landing in Chennai

एअर इंडिया विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, केसी वेणुगोपाल समेत 100 पैसेंजर थे सवार

11/08/2025
Chandrashekhar

‘वो बहादुरी से लड़ रहे हैं…’, अब्दुल्ला से जेल में मिले चंद्रशेखर

11/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version