• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडियन बैंक की हजरतगंज ब्रांच में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेज़ जलकर राख

Writer D by Writer D
08/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर स्थित इंडियन बैंक (Indian Bank) के पिछले हिस्से में द्वितीय तल पर शुक्रवार दोपहर आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें निकलने  लगीं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से बैंक में रखे आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गए।

हजरतगंज चौराहे पर इंडियन बैंक के पिछले हिस्से पर द्वितीय तल से आग की लपटें और धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो की मौत

कर्मचारियों ने पहले पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ राम कुमार रावत, सीएफओ विजय कुमार सिंह व अन्य दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे। इस बीच आग पास में ही  स्थित ट्रांसफार्मर में भी लग गई।

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान हुआ खाक

आनन फानन बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। दस्तावेज जल रहे थे। इस कारण धुआं पूरे परिसर में फैल गया। अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। प्रवेश का गलियारा काफी संकरा था इसलिए दमकल कर्मियों को भी अंदर दाखिल होने में मुश्किल हुई।

दमकलकर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। संभवत: आग शार्टसर्किट से लगी है। बाहर लगा ट्रांसफार्मर भी जल रहा था।

Tags: indian bankLucknow NewsMassive fireup news
Previous Post

सीएम धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप-1064 का किया शुभारंभ

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण: मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण: मोदी

यह भी पढ़ें

kc venugopal

केसी वेणुगोपाल ने कोविड संक्रमित पत्रकार को लेकर योगी को लिखा पत्र

26/04/2021
Ishaan Khattar and Ananya Pandey ईशान खट्टर और अनन्या पांडे

मकबूल खान : “खाली-पीली” के लिए ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने अपने स्टंट खुद किए

28/09/2020

15 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद खास है आज का दिन

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version