• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AR टावर में लगी आग में पांच कॉम्प्लेक्स तबाह, 10 अरब से ज्यादा का नुकसान

Writer D by Writer D
31/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
massive fire in ar tower

massive fire in ar tower

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बांसमंडी, हमराज मार्केट के बगल में एआर टॉवर (AR Tower) में भीषण आग लग गई। देर रात हुए हादसे में आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की करीब 65 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। लगभग छह घंटे से टॉवर जल रहा है।

इस हादसे में पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक 10 अरब से ज्यादा की क्षति हुई है। बता दें कि ये यूपी का सबसे बड़ा रेडीमेड होलसेल बाजार है। दमकल कर्मियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी हैं।

मौके पर कानपुर कमिश्नर मौजूद हैं। अगल-बगल के जनपदों से भी मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, हवा की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। एयरफोर्स, आर्मी, सीओडी, ऑर्डिनेंस की  गाड़ियां भी मौके पर आ चुकी हैं। जल्द ही आग पर काबू पाने की संभावना है।

एआर टॉवर (AR Tower) में दो दर्जन से अधिक रेडीमेड कपड़ों की होलसेल दुकानें हैं। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी जो धीरे-धीरे भड़कते हुए पूरी बिल्डिंग में फैल गई।  पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

मच्छर मारने वाली कॉइल बनी ‘काल’, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

कानपुर, उन्नाव और लखनऊ समेत कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। डीएम और पुलिस कमिश्नर ने सेना के अफसरों से संपर्क किया है। मौके पर आग बुझाने के लिए सेना की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं।

कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी और डीएम मौके पर मौजूद हैं। एयरफोर्स, आर्मी, सीओडी आदि के अधिकारी और गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।

Tags: ar towerhamraj marketkanpur news
Previous Post

मच्छर मारने वाली कॉइल बनी ‘काल’, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Next Post

विद्युत उपभोक्ताओं से भी GST वसूलने की तैयारी, केंद्र के प्रस्ताव पर यूपी असहमत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post
GST on electricity bill

विद्युत उपभोक्ताओं से भी GST वसूलने की तैयारी, केंद्र के प्रस्ताव पर यूपी असहमत

यह भी पढ़ें

Raid

पुलिस की छापामारी में 21 किलो गांजा बरामद

09/06/2022
shivin narang

शिविन नारंग :’कोविड से ज्यादा इस खबर का मुझ पर असर पड़ा’

27/08/2020
Corona

देश में कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले, रिकवरी रेट हुआ 85.01 प्रतिशत

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version