• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले

Writer D by Writer D
23/03/2022
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद। भोईगुड़ा में कबाड़ की दुकान (Junk Warehouse) में आग (Massive Fire) लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त गोदाम में 12 लोग मौजूद थे। इनमें से केवल एक ही बच सका। मौके पर पहुंची डीआरएफ की टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जिस वक्त सभी मजदूर सो रहे थे। गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

फायर ब्रिग्रेड के पास सुबह 3.55 बजे फोन आया। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। लेकिन आग पर काबू पाने में 3 घंटे लग गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों के मुताबिक मजदूर खुद को इसलिए नहीं बचा सके क्योंकि केवल गोदाम में केवल एक घुमावदार सीढ़ी थी, उनमें से केवल एक ही व्यक्ति कमरे से बाहर कूदकर भागने में कामयाब रहा।

DNA टेस्ट से होगी लाशों की पहचान

हालत देखकर लग रहा है कि मजदूरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घने धुएं में सांस लेने के कारण वे बेहोश हो गए। यह दिल दहला देने वाला दृश्य था, क्योंकि लाशों की पहचान नहीं हो पा रही थी। वे एक के ऊपर एक ढेर में थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

तेलंगाना के CM ने किया मुआवजा का ऐलान

हैदराबाद जिला कलेक्टर एल शरमन के मुताबिक मरने वाले सभी मजदूर बाहरी थे। वहीं तेलंगाना के CM केसी राव ने सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में आग लगने से बिहार के श्रमिकों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही मारे गए श्रमिकों के शवों को उनके घर भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

बाला जी इन्क्लेव में आधी रात को धधकने लगा कबाड़ का गोदाम

PMO भी देगा सहायता राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के भोईगुड़ा में आग में लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा- इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मरने वाले मजदूरों के परिवारों के साथ हैं। मजदूरों के परिजन को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

लखनऊ : चिनहट मटियारी में एक प्लास्टिक के अवैध गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

हादसे में इन मजदूरों की हुई मौत

हादसे में बिहार के रहने वाले शिकंदर, बिट्टू, दामोदर, चिंटू, राजेश, दीपक, पंकज, दिनेश, शिकंदर, राजेश की जलकर मौत हो गई। ये सभी 1.5 साल पहले ही हैदराबाद में काम करने पहुंचे थे।

Tags: fire in junk warehousehyderabad NewsNational news
Previous Post

नाला निर्माण के दौरान स्कूल की गिरी दीवार, 3 मजदूरों की मौत

Next Post

शपथ से पहले धामी ने मंदिर और गुरद्वारे में टेका मत्था

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तराखंड

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

22/09/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव: धामी

22/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
Next Post

शपथ से पहले धामी ने मंदिर और गुरद्वारे में टेका मत्था

यह भी पढ़ें

41 people died in a road accident in Mexico

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले

09/02/2025
murder

कसाई ने की भाई-भाभी की हत्या, एक साल के भतीजे का भी काटा हाथ-पैर

24/05/2021
Aadhaar card

आधार कार्ड अब दिखेगा एटीएम कार्ड की तरह, जानें पाने का आसान तरीका

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version