• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 महिलाएं जिंदा जलीं

Writer D by Writer D
16/09/2022
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उज्जैन। उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में आग (Fire) लगने से तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। हादसा शुक्रवार शाम नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में हुआ। घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही थीं। वहीं, अन्य महिला भी झुलसी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे हैं।

नागझिरी क्षेत्र की उद्योगपुरी में संचालित पोहा फैक्टरी बिंदल प्रोसेस में शाम 5:30 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब वंहा रखे रॉ मटेरियल में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। फायर कर्मी अंदर पहुंचे तो एक के बाद एक तीन महिला मजदूर की लाशें मिलीं। मृतकों में दुर्गाबाई पति राधेश्याम उम्र 45 साल निवासी बोरखेड़ी आगर मालवा, ज्योति पति पप्पू उम्र 25 साल निवासी नागझिरी, क्षमा बाई पति प्रभु लाल मालवीय उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर नागझिरी के रूप में पहचान हो पाई है। वहीं सीमा नाम की महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।

आग से तीनो लाशें इस तरह जल चुकी थी की उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। आग कैसे लगी ये साफ नहीं हो पाया है। लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पोहा बनाने का रॉ मटेरियल रखा था।

घटनास्थल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की आग इतनी भीषण नहीं रही होगी की तीन लोगों की मौत हो जाए। संभवतः तीनों की मौत करंट लगने से हुई है जिसके कारण वहां रखे रॉ मटेरियल ने आग पकड़ ली। हालांकि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने इंड्रस्ट्री सेफ्टी और फायर सेफ्टी के अधिकारियों को 3 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने का कहा है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

बिंदल प्रोसेस के नाम से संचालित फैक्ट्री में पोहे बनाने का काम होता था। करीब 25 वर्षो से अधिक समय से फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री के मालिक राकेश बिंदल ने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की किन परिस्थियों में घटना हुई, सुरक्षा मानक था या नहीं , इसको लेकर एफएसएल टीम को जांच करने के आदेश दिए जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्यवाही की जाएगी। संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगी है।

Tags: mp newsUjjain News
Previous Post

ऊर्जा मंत्री ने सुनी सियाराम की समस्या, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

Next Post

हाइवा की टक्कर ने ली ट्रैक्टर चालक की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
road accident

हाइवा की टक्कर ने ली ट्रैक्टर चालक की जान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का दीपावली पर तोहफा

02/11/2021
petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर के भाव

02/05/2021
eye makeup

छोटी आँखों में मेकअप के लिए फॉलो करे ये टिप्स, मिलेगा डिफरेंट LOOK

07/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version