• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री ने सुनी सियाराम की समस्या, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

Writer D by Writer D
16/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने आज शाम 7:30 बजे जानकीपुरम, सहारा स्टेट रोड, लखनऊ में हो रहे जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों को निजात दिलाने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर नगर आयुक्त को लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए इसका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों, क्षेत्र के रिक्शा चालकों ने मंत्री  को बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां जलभराव की समस्या होती है और जलभराव से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। अपर नगर आयुक्त ने मंत्री  को बताया कि सीवर लाइन चोक हो जाने तथा नाला में अवरोध पैदा कर देने से इस वर्ष जलभराव की समस्या यहां पर बनी, जिसका समाधान करने तथा लोगों को शीघ्र राहत देने के लिए पंप लगाकर पानी को निकालने का प्रयास किया गया। यहां पर 200 से 300 मीटर तक वाटर लॉगिंग की समस्या पैदा हो गई थी, जिसके स्थायी समाधान के लिए आगे हर संभव प्रयास किया जाएगा।

साथ ही ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने आज शाम 8:00 बजे बीकेटी स्थित पीआरए विद्युत उपकेंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वाणिज्यिक कनेक्शन के लिए चार-पांच महीने से एनओसी लेने के लिए परेशान उपभोक्ता  सियाराम  की समस्या के बारे में सुना और तत्काल समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिया।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र की लॉग बुक, शिकायत रजिस्टर तथा लोड पैनल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं के दर्ज नंबर पर बात की और उनकी समस्या समाधान के बारे में जाना।

सेवा पखवाड़ा को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनायेगा नगर विकास विभाग: एके शर्मा

उपभोक्ता जावेद असलम अंसारी ने बताया कि उसने नया मीटर लगाने के लिए समाधान शिविर में गया था और शीघ्र ही उसके घर में शीघ्र ही मीटर लगा दिया गया है। इसके लिए उन्होंने  मुख्यमंत्री  एवं  ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) को धन्यवाद दिया।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने उपभोक्ताओं से कहा है कि अपने आसपास के विद्युत उपभोक्ताओं को भी समाधान शिविर के बारे में बताया जाए। 12 से 19 सितंबर तक विद्युत समाधान शिविर का आयोजन 33/11 के0वी0 के सभी उपकेंद्रो पर किया जा रहा। सुबह 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक कोई भी उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर नजदीकी उपकेंद्र पर जाएं और अपनी समस्या का शीघ्र समाधान पाएं।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

सेवा पखवाड़ा को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनायेगा नगर विकास विभाग: एके शर्मा

Next Post

पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 महिलाएं जिंदा जलीं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Next Post
massive fire

पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 महिलाएं जिंदा जलीं

यह भी पढ़ें

rohit sharma

कप्तान रोहित ने बताया, इस खास रणनीति के चलते मिली रसेल के खिलाफ सफलता

17/10/2020
corona test

उत्तर प्रदेश बना देश का पहला सबसे अधिक कोरोना की जांच करने वाला राज्य

25/12/2020
Transfer

यूपी में 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर, राजनाथ के सुरक्षा अधिकारी को मिली ये ज़िम्मेदारी

09/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version