• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर स्थगित, श्रद्धालुओं में छाई मायूसी

Writer D by Writer D
14/09/2025
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, धर्म, राष्ट्रीय
0
Vaishno Devi

Vaishno Devi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के भक्तों को मायूस कर देने वाली एक खबर आई है। आज की यात्रा एक बार फिर अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रात करीब आठ बजे यात्रा स्थगित करने की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी। यात्रा को स्थगित करने की प्रमुख वजह मौसम, भवन और रास्तों में हो रही लगातार बारिश बताई जा रही है।

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जय माता दी। लगातार बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित की गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वो कृपया आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट लेते रहें।’

मां वैष्णो देवी (Vaishno Devi) भवन परिसर के साथ ही सभी रास्तों और कटरा में देर शाम को बरसात हुई। इसके बाद श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड ने एक बार फिर ये फैसला किया कि यात्रा स्थगित की जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर स्थगित होने से कटरा में उन भक्तों में मायूसी नजर आई जो माता की यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल भक्तों को इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम सुधरेगा तो यात्रा होगी सुचारू

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, आने वाले सोमवार या फिर कुछ दिनों में मौसम सुधरता दिखाई देगा तो माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर सुचारू कर दी जाएगी। श्राइन बोर्ड यात्रा एक बार फिर सुचारू करने को लेकर सभी तरह की तैयारीयां कर चुका है, लेकिन मौसम इसमें बाधा खड़ी कर रहा है। मौसम के हालातों को देखकर ही यात्रा सुचारू की जाएगी। ये बात पहले ही श्राइन बोर्ड साफ कर चुका है।

Tags: Jammu NewsVaishno Devi yatra
Previous Post

नेपाल के बाद अब इस देश में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शंकारी

Next Post

जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Next Post
fire in jan shatabdi express train

जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं

यह भी पढ़ें

Holi

होली के दिन राशि के अनुसार पार्टनर को लगाएं ये रंग, जीवन में आएंगी खुशियां

13/03/2025
UPPCL

जारी हुआ UPPCL एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट रिजल्ट, यहां करें चेक

29/01/2023
Suicide

सेवानिवृत्त शिक्षक ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version