• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा : नंदगांव मंदिर में नमाज अदा करने वाले फैजल खान जेल से रिहा

Desk by Desk
24/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा
0
फैजल खान जेल से रिहा Faizal Khan released from jail

फैजल खान जेल से रिहा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में स्थित नंदगांव मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के मामले के आरोपी फैजल खान को जिला कारागार से गुरुवार सुबह रिहा कर दिया गया है । बता दें कि बीते 30 अक्टूबर को मथुरा घूमने आए फैजल खान और चांद मोहम्मद ने नंदगांव मंदिर में नमाज अदा की थी। हाईकोर्ट ने पिछले दिनों उन्हें जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद जिला कारागार से आरोपी फैजल खान को आज रिहा किया गया है ।

Vodafone फैसले को भारत ने दी चुनौती, सिंगापुर की अदालत में होगी सुनवाई

रिहा होने के बाद फैजल खान ने कहा कि आज 24 दिसंबर का दिन बहुत अच्छा है। कल 25 दिसंबर को क्रिसमस व ईसा मसीह का जन्मदिन है । यह बताता है इंसानियत और मोहब्बत के लिए अपने आप को कुर्बान कर देना है। यही मैंने जेल में रहकर सीखा है। फैजल ने बताया कि जेल में हर शाम एक तरफ आरती और दूसरी तरफ नमाज होती है। मुझे तो लगता है हम जिनको अपराधी कहते हैं उनसे हमें आकर ये चीज सीखनी चाहिए मोहब्बत का कोई धर्म नहीं होता।

यूपी के इन जिलों में जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप

आपको बता दें कि बीते 30 अक्टूबर को मथुरा के नंदगांव मंदिर परिसर में दो युवकों ने नमाज अदा की थी। इसके बाद 1 नवंबर को बरसाना थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में याची के अलावा सह अभियुक्त चांद मोहम्मद पर बिना पुजारी की सहमति के जबरन नमाज पढ़ने और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगाया गया था। आरोप लगाया गया था कि ऐसा हिन्दुओं की आस्था को अपमानित करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किया गया है। बता दें कि फैजल और चांद मोहम्मद खुदाई खिदमतगार संस्था के सदस्य थे। इनमें से फैजल खान दिल्ली और चांद मोहम्मद बिहार का रहने वाला है।

21 दिसंबर को हुई थी जमानत मंजूर

बीते सोमवार यानि 21 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैजल खान की सशर्त जमानत मंजूर कर ली थी। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने दिया। अधिवक्ता का कहना था कि याची सामाजिक कार्यकर्ता है।वह खुदायी खिदमतगार के रूप में जाना जाता है। वह 25 वर्षों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में जुटा है। वह मंदिर के भीतर ही नहीं गया। उसने पुजारी की सहमति से मंदिर के बाहर नमाज पढ़ी। कोर्ट ने याची को साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने, गवाहों पर प्रलोभन या अन्य तरीके से दबाव नहीं डालने, विचारण में सहयोग करने, सोशल मीडिया में ऐसे फोटोग्राफ वायरल नहीं करने की शर्त रखी है।

Tags: Faizal KhanFaizal Khan released from jailhindi newsMathura caseNamaz in templeNandgaon templenews in hindiread namaz in temple caseनंदगांव मंदिरफैजल खानफैजल खान जेल से रिहामथुरा केसमंदिर में नमाजमंदिर में नमाज मामला
Previous Post

सुसाइड से हुआ करोड़ों के लोन घोटाले का भांडाफोड़, RBI ने बताया बचने का तरीका

Next Post

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए लेफ्ट के साथ गठबंधन को कांग्रेस की हरी झंडी

Desk

Desk

Related Posts

Krishnavataram
उत्तर प्रदेश

यूपी में फिल्म कृष्णावतारम् टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा

11/05/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

प्रचार ऑफलाइन, अब WFH की सलाह? अखिलेश का मोदी सरकार पर वार

11/05/2026
PM Modi-Rahul Gandhi
Main Slider

ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं… PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला

11/05/2026
PM Modi
Main Slider

पेट्रोल कम खर्च करें, सोना न खरीदें… PM मोदी ने देशवासियों से मांगा सहयोग

11/05/2026
Kadai Chicken
Main Slider

आज बनाएं ये टेस्टी नॉनवेज डिश, घर पर लें ढ़ाबे जैसा जायका

11/05/2026
Next Post
poll west bengal

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए लेफ्ट के साथ गठबंधन को कांग्रेस की हरी झंडी

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी ने बजट को बताया उम्मीदों का बजट, कहा- मध्यम वर्ग के लिए टैक्स पर बड़ी राहत मिली

01/02/2023
यूपी मुख्य सचिव UP Chief Secretary

यूपी में उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना के लिये निजी क्षेत्र को मिले प्रोत्साहन: मुख्य सचिव

19/12/2020
Rahul Gandhi

राहुल गांधी आज जाएंगे लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत इन जिलो में इंटरनेट बंद

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version