• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौलाना ने दो बच्चों के पैर में जंजीर बांधकर लगाया ताला, वजह हैरान कर देगी

Writer D by Writer D
28/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
chains

chains

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक मदरसे में दो बच्चों के पैरों में जंजीर (chains) बांधकर ताला लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ाई के दौरान दोनों बच्चे भाग जाते थे। जानकारी के मुताबिक, जंजीर (chains) से बांधे गए बच्चों का वीडियो एक ग्रामीण ने बना लिया और इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को जंजीरों से मुक्त कराकर मौलाना को हिरासत में लिया।

गोसाईगंज के एसएचओ ने बताया कि बच्चों के परिजन पढ़ाई के लिए दोनों छात्रों को मदरसे में छोड़ गए थे। एक बच्चा यहीं गोसाईगंज का जबकि दूसरा बच्चा बाराबंकी जिले का रहने वाला है। चार दिन पहले दोनों बच्चे पढ़ाई छोड़कर मदरसे से भाग गए थे। इसके बाद मौलाना (Maulana)  ने इनको ढूंढकर उनके माता-पिता को इसकी जानकारी दी। मौलाना से दोनों बच्चों के माता-पिता ने कहा कि इन शरारती बच्चों को सख्ती करके अपने पास रखिए और हम मदरसे आ रहे हैं।

गोसाईगंज के थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बच्चों के माता-पिता मदरसा पहुंचे और मौलाना से कहा कि बच्चों को सुधारने के लिए वह इनके साथ कड़ाई से निपटे। इसी क्रम में शुक्रवार को जब दोनों बच्चे पढ़ाई के बीच भाग गए, तो मौलाना ने इन्हें फिर से ढूंढ निकाला और इनके पैरों को जंजीर ((chains)) से बांध दिया। इसके बावजूद दोनों बच्चे दीवार कूदकर भाग गए।

बच्चों के घर वालों ने मौलाना से कहा था- सख्ती से निपटें: SHO

गोसाईगंज के एसएचओ ने आगे बताया कि दोनों बच्चों के घरवालों ने लिखित में आवेदन दिया है कि उनके कहने पर ही मौलाना ने दोनों बच्चों को बांधकर रखा था। वहीं एक बच्चे के पिता ने बताया कि उन्होंने ही मौलाना से कहा था कि उसके बेटे को कड़ाई से रखा जाए क्योंकि उसका बेटा बहुत शैतान है और वह चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ाई-लिखाई करें क्योंकि उनके घर में कोई पढ़ा-लिखा नहीं है।

उधर, बच्चों की माने तो उनका पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता था, जिसके चलते वह भागते थे। वहीं एक बच्चे ने यह भी बताया कि पढ़ाई से बचने के लिए वह शौचालय में भी छिप जाता था।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

साढ़े सात लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Next Post

फर्जी तरीके से बैंक से गोल्ड लोन लेने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Anantnag Terrorists Attack
Main Slider

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

22/07/2026
OP Rajbhar
उत्तर प्रदेश

छात्र आंदोलन के बीच राजभर का बड़ा दांव! जानिए कैसे एक तीर से साधे छात्र भी और विपक्ष भी

22/07/2026
Next Post
arrested

फर्जी तरीके से बैंक से गोल्ड लोन लेने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, धामी ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

08/01/2024
Three thugs were arrested and sent to jail

नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

29/03/2024
kiwi

एक ऐसा फल जिसे रोज सेवन करने से आप दिखेंगे जवान

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version