• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

8वीं क्लास की छात्रा से मौलवी ने ठगे 8.73 लाख रुपए, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
01/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल ला मार्टिनियर में 8वीं कक्षा की छात्रा से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पता चला है कि छात्रा को जिन्न का खौफ दिखाकर 8.73 लाख रुपये की ठगी की गई है।

दरअसल ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रा इंटरनेट पर साइट सर्च कर रही थी। इस दौरान छात्रा ने मेंटल डिसऑर्डर एंड लव योर सेल्फ के एक लिंक पर क्लिक किया तो साइट पर उसका एक ठग मौलवी से संपर्क हुआ।

इसके बाद मौलवी ने छात्रा और उसके परिवार पर जिन्नातों का साया बताया। जिन्नातों का साया बता कर उसे डराया। डर से बचने के लिए छात्रा ने अपनी मां के बैंक खाते से 8.73 लाख रुपये मौलवी के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार छात्रा पेपर मिल कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। पिता के अनुसार ऑनलाइन क्लास के लिए उन्होंने बेटी को स्मार्टफोन दिया था। जून महीने में इंटरनेट सर्फिंग के दौरान उसे वेबसाइट का पता चला, जो दुआ के सहारे बड़ी से बड़ी मुश्किल हल करने का दावा करती है। छात्रा ने इसी वेबसाइट पर लॉगइन कर एक मौलवी से बात की थी। मौलवी ने छात्रा को बताया कि उसके घर पर जिन्नातों का साया है।

बारिश के चलते टीन शेड में उतरा करंट, मां-बेटी समेत पांच लोगों की तड़पकर मौत

अगर इसका इलाज नहीं किया तो पूरे घर पर कहर टूटेगा। मौतें होंगी। परेशान छात्रा ने उपाय पूछा तो मौलवी ने दुआ के नाम पर रुपए ऐंठने शुरू कर दिए। इस दौरान मौलवी ने उसे परिवार को कुछ नहीं बताने की हिदायत भी दी, और कहा कि नहीं तो समस्या बढ़ जाएगी। छात्रा मारे डर के चुप रही और बैंक ट्रांजैक्शन मैसेज को डिलीट भी कर देती थी। अब मामले में खुलासा हुआ तो पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

Tags: crime newsCyber crimela martinier schoolLucknow NewsOnline fraud
Previous Post

बारिश के चलते टीन शेड में उतरा करंट, मां-बेटी समेत पांच लोगों की तड़पकर मौत

Next Post

6 साल बाद नंबर वन बने इंग्लैण्ड के कप्तान रूट, कोहली को भी छोड़ा पीछे

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
joe root

6 साल बाद नंबर वन बने इंग्लैण्ड के कप्तान रूट, कोहली को भी छोड़ा पीछे

यह भी पढ़ें

sore throat

सर्दियों में होने वाला गले का दर्द और सूजन कहीं टॉन्सिल तो नहीं?

19/11/2021
Fire

दिवाली की रात यूपी के कई जिलों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

25/10/2022

BJP का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव हारने वालों नहीं मिलेगा MLC का टिकट

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version