• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौनी अमावस्या 29 जनवरी को, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
24/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mauni Amavasya

Mauni Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का विशेष महत्व है। यह दिन पवित्रता, तपस्या और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष मौनी अमावस्या 29 जनवरी बुधवार को मनायी जाएगी। इस दिन श्रद्धालु मौन धारण करके गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। मौनी अमावस्या का शाब्दिक अर्थ है ‘मौन रहने वाली अमावस्या’। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मौन धारण करके नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है। इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पंडित पुरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर मौन रहना आत्मसंयम का प्रतीक है। यह दिन ऋषि मुनियों और तपस्वियों की तपस्या और साधना की स्मृति को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन ‘मनु’ ने अपने मौन व्रत का पालन किया था। इसलिए इसे ‘मौनी अमावस्या’ कहा जाता है।

पुण्य स्नान करने का उपयुक्त समय :

पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन सूर्योदय से पहले मौन धारण कर स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस वर्ष स्नान का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। इस दिन श्रद्धालु नदी स्नान के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करते हैं। दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन दान करना अत्यंत पुण्यदायी है। इसके साथ ही मौन रहकर आत्मचिंतन करना और अध्यात्म का मार्ग अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

कुंभ और संगम स्नान का विशेष महत्व :

जो श्रद्धालु प्रयागराज संगम या कुंभ स्थलों पर स्नान करते हैं, उनके लिए यह दिन और भी खास होता है। संगम में स्नान करना तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने का अवसर प्रदान करता है। यह आत्मशुद्धि और मोक्ष का प्रतीक माना गया है।

आत्मचिंतन से मन को मिलेगी आत्मिक शांति :

मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का व्रत और स्नान व्यक्ति के जीवन में शांति, संयम और सकारात्मकता लाने का कार्य करता है। मौन रहकर आत्मचिंतन करने से मन शांत होता है और व्यक्ति अपने भीतर के सत्य को जानने की ओर अग्रसर होता है। इस वर्ष मौनी अमावस्या पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान और पूजा-अर्चना कर अपने जीवन को धर्ममय और पुण्यमय बनाने का प्रयास करेंगे। यह दिन अध्यात्म और आत्म-ज्ञान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: Mauni Amavasya
Previous Post

इस दिन रखा जाएगा षटतिला एकादशी व्रत, जानें इससे जुड़ी ये खास बातें

Next Post

महाकुंभ में स्नान के बाद जरूर करें ये काम, पितृदोष हो जाएंगे दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

diet
फैशन/शैली

दही का सेवन सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें जरूर

28/06/2026
Doorbell
फैशन/शैली

डोर बेल लगवाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएगा अनर्थ

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

28/06/2026
Pet Odor
फैशन/शैली

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

28/06/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ में स्नान के बाद जरूर करें ये काम, पितृदोष हो जाएंगे दूर

यह भी पढ़ें

Some untold stories of Disha Patani on her 29th birthday..

29वें जन्मदिन पर जाने दिशा पाटनी के कुछ अनकहे किस्से..

13/06/2021

BB15: सलमान ने लगाई रितेश को फटकार, कहा- तमीज है? आप हैं कौन?

18/12/2021

योगी सरकार ने 33 हजार स्‍वच्‍छकारों को रोजगार से जोड़कर बदल दी जिंदगी

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version