• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉरिशस के PM ने CM योगी से की मुलाकात, व्यापार-पर्यटन को लेकर हुआ मंथन

Writer D by Writer D
22/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ (Mauritius PM ) ने तीन दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन शुक्रवार को नदेसर स्थित एक तारांकित होटल में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ अलग-अलग बैठक की। सबसे पहले राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने होटल पहुंचकर मारीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उनसे बातचीत किया। इस दौरान भारत और मॉरीशस के प्रतिनिधि अफसर भी मौजूद रहे।

मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करते सीएम योगी

बैठक में राज्यपाल ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर गंभीरता से बातचीत की। लगभग एक घंटे तक राज्यपाल और प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। राज्यपाल के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिंह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके बाद दोनों राजनेताओं की द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई । बैठक को लेकर दोनों देशों के आधिकारिक प्रतिनिधियों में भी उत्साह दिखा।

अध्यात्म व क्रांति की भूमि उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री श्री @KumarJugnauth जी का समस्त प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!@MauritiusPM pic.twitter.com/ElMWRcREGg

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 22, 2022

पूरे होटल परिसर और बैठक स्थल को भारत और मारीशस के झंडों से सजाया गया। भारत और मारीशस के संबंधों की थीम पर साज सज्जा के साथ ही पारंपरिक तरीके से संस्कृति विभाग से जुड़े कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मेहमान प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ का स्वागत किया। बैठक में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग और व्यापारिक- औद्योगिक संबंध,पर्यटन को लेकर मंथन किया गया।

CM योगी ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, रिंग रोड फेज-2 का किया निरीक्षण

बैठक के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से आयोजित भोज में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ शामिल होंगे। भोज में शामिल होने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपने परिवार और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Tags: cm yogilive hindi newsMauritius PM provindNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsvaranasi newsvaranasi news today
Previous Post

उर्फी ने दिया 440 वॉल्ट का झटका, ऐसी ड्रेस देखकर घूम गया यूजर्स का दिमाग

Next Post

सतीश गौतम हो सकते है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Next Post

सतीश गौतम हो सकते है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

Painting

यहां पर लगाएं ये पेंटिंग, घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी

14/07/2024
Nepal plane crash

नेपाल विमान हादसाः अबतक 14 शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

30/05/2022
M Devraj

एम देवराज समेत 4 IAS अफसरों का तबादला, आशीष गोयल बने UPPCL के चेयरमैन

27/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version