• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

Writer D by Writer D
11/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mayawati

mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) को ब्राह्मणों की चिंता सता रही है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूपी में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं बल्कि काफी असुरक्षित भी है। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के एक युवा नेता पर जानलेवा हमला होने से हर तरफ एकबार फिर से कानून-व्यवस्था के साथ-साथ इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गयी है कि यूपी में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं बल्कि काफी असुरक्षित भी है, जो अति-चिन्तनीय, जबकि बी।एस।पी। की रही सभी सरकारों में समाज के हर वर्ग के जान, माल व मजहब के साथ-साथ बेहतरीन कानून-व्यवस्था के तह्त ब्राहमण समाज सहित समाज के सभी वर्गों को ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त के अन्तर्गत न्याय और सुरक्षा दी गयी थी, जो कि सर्वविदित है।

मायावती (Mayawati) ने दूसरे पोस्ट में सहारनपुर में 9 मई दो बीघा जमीन विवाद में का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में ठाकुर-दलित के बीच दो बीघा जमीन को लेकर हुए जातीय संघर्ष के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लालवाला गांव में अनुसूचित जाति और ठाकुर समाज के बीच जमीन के मालिकाना हक को लेकर शनिवार को जमकर पथराव हुआ था। दोनों पक्षों के बीच चले संघर्ष में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

मायावती ने घटना के बाद दलित समाज ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और लाठीचार्ज का आरोप लगाया। मामले को लेकर सांसद चंद्रशेखर अपने पदाधिकारियों के साथ गांव जाकर पीड़ित पक्ष से मिलने वाले थे। प्रशासन ने संभावित तनाव को देखते हुए उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया। लालवाला गांव में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने की कोशिश कर रही है। विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष अपना -अपना दावा कर रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि जमीन उनकी आबादी की है। जबकि दूसरे पक्ष का दावा है कि जमीन उन्होंने पहले ही खरीदी है।

मायावती सोशल मीडिया X पर यूपी सरकार के मंत्रिमंडल पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमण्डल को घटाना-बढ़ाना व विस्तार आदि सत्ताधारी पार्टी का आन्तरिक राजनीतिक चिन्तन का मामला ज्यादा होता है और इसीलिये उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के कल हुये विस्तार के बारे में कुछ भी टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, किन्तु कुल मिलाकर इसका अच्छा प्रभाव आमजन के हित के साथ-साथ खासकर सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं के जीवन की बेहतरी एवं महिला सुरक्षा-सम्मान आदि पर पड़ता हुआ दिखना भी जरूर चाहिये, वरना लोग इसको राजनीतिक जुगाड़ तथा सरकारी संसाधन पर बढ़ा हुआ बोझ ही मान लेंगे।

इतना ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्गों में भी विशेषकर कमजोर तबको के जान, माल व मजहब की सुरक्षा व उन्हें न्याय मिलता हुआ महसूस होने पर सरकार व उनके सभी मंत्रियों के कार्यकलापों में परिलक्षित भी हो तो यह उचित होगा, जो कि सरकारों व उनके मंत्रियों की पहली संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है।

Tags: mayawati
Previous Post

सनातन संस्कृति को पराजित नहीं किया जा सकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Next Post

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में की शिरकत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
CM Nayab Saini participated in the “Somnath Swabhiman Parv” program.

मुख्यमंत्री ने पिहोवा के अरुणाय में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में की शिरकत

यह भी पढ़ें

attachment

फहीम एटीएम की पत्नी नेहा के घर की कुर्की की तैयारी

29/06/2022
विहिप कार्यकर्ता को धमकी

विहिप कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार

07/09/2020
Atiq Ahmad

मुख्तार के बाद अतीक के कार्यालय पर छापा, राइफल-पिस्टल बरामद

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version