• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

Writer D by Writer D
15/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये पार्टियां कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं है। इन दलों से बहुजन समाज के हित व कल्याण की आशा करना रेगिस्तान में पानी तलाशने जैसा है। इन पार्टियों के छलावा व दिखावा से सावधान रहना जरूरी है।

बसपा सुप्रीमो (Mayawati) ने मॉल एवेन्यू स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आह्वान किया कि बहुजन समाज के लोग बसपा मूवमेंट से जुड़कर मिशनरी अंबेडकरवादी बनें। अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें। बसपा ही डॉ. अंबेडकर के नक्शे-कदम पर चलने वाली ’असली पार्टी’ है। सपा व अन्य विरोधी दलों की कथनी व करनी में बड़ा अंतर है। सांसदी और विधायकी आदि का प्रलोभन देकर बहुजन समाज के वोट की शक्ति को कमजोर करने वाले इन दलों के साथ निजी लाभ व स्वार्थ के लिए पार्टी व मूवमेंट से दगा करने वालों से भी दूरी रखनी जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा, वास्तव में दलितों, अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि का हर स्तर पर शोषण करने वाली पार्टियों में भी ख़ासकर सपा व अब इनका पीडीए प्रेम विशुद्ध छलावा है तथा इनको इन वर्गों व इनके महापुरुषों की याद इन्हें केवल चुनाव के समय में ही आती है। सरकार बन जाने के बाद वे भी उन वर्गों को उसी तरह तिरस्कृत कर देतीं हैं जिस प्रकार दूसरी विरोधी पार्टियां करती हैं।

इस प्रकार, सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि की तरह, ‘बहुजन समाज’ के लिये काम की कम व नाम की पार्टी ज़्यादा है, यह कोई आरोप नहीं बल्कि यही इन पार्टियों का इतिहास है, कोई कम तो कोई ज़्यादा है। साथ ही, ख़ासकर मुस्लिम समाज के इन पार्टियों से काफी हद तक अलग होने व ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ने से सपा की राजनीतिक व जातिवादी वैरता और तीव्र हो गयी लगती है।

उन्होंने (Mayawati) आगे कहा, कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को भारतरत्न से सम्मानित नहीं करने की तरह ही वर्तमान में केन्द्र की बीजेपी / एनडीए सरकार भी बुहजन नायक कांशीराम जी को भारतरत्न से सम्मानित करने में और देरी ना करे, क्योंकि देश में संविधान की मंशा के अनुसार ‘समतामूलक समाज’ तैयार करने के मामले में उनका योगदान ऐतिहासिक है और इस कारण वे भी लोगों के दिलों में बसते हैं। कांशीराम जी ने अपने मिशन पर पूरी ज़िद के साथ काम करते हुये ‘बहुजन समाज’ को बसपा के बैनर तले एकजुट करके ना केवल राजनीतिक शक्ति बनायी बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में सरकार बनायी और मुझे मुख्यमंत्री भी बनाया।

Tags: mayawati
Previous Post

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

Next Post

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs

तेलंगाना में 'रेव पार्टी' का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

महिला को निर्वस्त्र कर दी थर्ड डिग्री, SHO व महिला दारोगा समेत तीन सस्पेंड

05/05/2022
CM Yogi

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

06/07/2026
Nayab Singh

भूपेंद्र हुड्डा नहीं दे पा रहे सवालों का जवाब: सीएम नायाब सिंह

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version