• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला को निर्वस्त्र कर दी थर्ड डिग्री, SHO व महिला दारोगा समेत तीन सस्पेंड

Writer D by Writer D
05/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ललितपुर। जनपद में किशोरी से दुष्कर्म का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि बुधवार को पुलिसकर्मियों की बर्बरता की एक और घटना सामने आई। महरौनी थाने में तैनात मुंशी और महिला दरोगा ने एक महिला को कमरे में बंद कर थर्ड डिग्री (Third Degree) दी।

अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बरौनी थानाध्यक्ष (SHO) कामता प्रसाद, महिला उपनिरीक्षक पारुल चंदेल एवं सिपाही अंशु पटेल को निलंबित (Suspended) कर दिया है। इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक जालौन को दी गई है, जबकि इसकी निगरानी डीआईजी झांसी करेंगे।

चोरी के शक में दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा। महिला से जुर्म कबूलवाने के लिए बिजली बंद कर पानी बौछार की गई। मामला तूल न पकड़े, इसलिए पीड़िता को थाने लाए। जहां पति-पत्नी के बीच विवाद बताकर शांति भंग में बीमार पति सहित उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी। बुधवार को पीड़िता परिजनों के साथ गाड़ी में लेटकर एसपी कार्यालय पहुंची और डीआईजी को दुखड़ा सुनाकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ललितपुर रेप केस: आरोपी SHO तिलकधारी सरोज गिरफ्तार

थाना महरौनी अंतर्गत एक मोहल्ला  निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह महरौनी थाने में मुंशी के पद पर तैनात पुलिस कर्मी अंशू पटेल के डाकघर के निकट स्थित मकान पर 14 अप्रैल से खाना बनाने और झाड़ू-पोंछा का काम करती है। दो मई को सुबह खाना बनाने के बाद वह घर लौट आई। शाम को खाना बनाने पहुंची तो अंशु पटेल की पत्नी ने अंदर बिठाकर दरवाजा बंद कर मोबाइल से कॉल कर पति अंशू को बुला लिया।

अंशू अपने साथ महिला दरोगा पारुल चंदेल को लेकर आया और उससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने लगा। उसने अपने को निर्दोष बताया तो अंशू और महिला दरोगा ने रात आठ बजे से बिजली बंद कर पानी की बौछार लगाकर निर्वस्त्र कर बेल्टों से उसकी पिटाई की। मारपीट के दौरान अंशू ने बताया कि एक तांत्रिक का कहना है कि चोरी काम करने वाली महिला ने की है।

चोरी कबूल करने की धमकी देते हुए गालियां दीं। इसके बाद उसे और उसके बीमार पति को बुलाकर थाने ले गए, वहां भी दोनों के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि थाने से फिर कमरे में लाकर मारपीट की गई। पति को कोतवाली में हवालात में बंद कर दिया। मारपीट में महिला को पूरे शरीर पर चोटें आईं हैं। पुलिसकर्मियों ने जब महिला की हालत गंभीर देखी, तो मामले को पति-पत्नी के बीच झगड़े का बताकर पति का धारा 151 में चालान कर दिया।

न्याय मांगने गई नाबालिग लड़की से थानाध्यक्ष ने किया सामूहिक बलात्कार

Tags: Jhansi newsLalitpur Hindi SamacharLalitpur newsLalitpur News in Hindilalitpur policeLatest Lalitpur News in Hindipolice torture
Previous Post

यहां 24 घंटे में मिले कोरोना के 1365 नए केस, पॉजिटिविटी रेट घटी

Next Post

‘दीदी’ जान लें कोरोनाकाल खत्म होते ही CAA लागू करेंगे : शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
amit shah

'दीदी' जान लें कोरोनाकाल खत्म होते ही CAA लागू करेंगे : शाह

यह भी पढ़ें

Hair

इस मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल

16/07/2026
om prakash rajbhar

ओम राजभर ने कसा तंज, बोले- गरीबों को डराने के लिए पीएम फाइटर विमान से उतरे

16/11/2021
Sharad Pawar

देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री… शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ

20/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version