• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जयंत पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक, जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश : मायावती

Writer D by Writer D
22/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को लेकर दिए बयान पर हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान को अमर्यादित और शर्मनाक बताते हुए उनसे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और उसके नेता से ही नहीं, बल्कि पूरे जाट समाज से भी माफी मांगने की मांग की है।

मायावती ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सपा प्रमुख का अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी रालोद और उसके नेता के बारे में यह कहना कि ‘हमने इनको चवन्नी से रुपया बना दिया है’, पूरी तरह अमर्यादित, अशोभनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी अहंकारी और अलोकतांत्रिक बयानबाजी के लिए अखिलेश यादव को रालोद और उसके नेता के साथ-साथ चौधरी चरण सिंह के परिवार का अपमान करने के लिए पूरे जाट समाज से भी तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सपा का राजनीतिक आचरण अपने विरोधी दलों के साथ-साथ सहयोगी दलों के प्रति भी राजनीतिक संकीर्णता और जातिवादी द्वेष से प्रभावित रहा है। उन्होंने कहा कि इसका राजनीतिक और चुनावी लाभ अक्सर भाजपा को मिला है और धर्मनिरपेक्ष ताकतें कमजोर हुई हैं।

मायावती ने सपा-बसपा के पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के अहंकारी रवैये के कारण 1993 में मुलायम सिंह यादव के साथ बना गठबंधन जल्द टूट गया था। इसके बाद दो जून 1995 को उनके खिलाफ कथित हत्या के षड्यंत्र के तहत लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ।

उन्होंने कहा कि बाद में अखिलेश यादव के आश्वासन पर बसपा और सपा के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ, लेकिन चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं आने के बाद अखिलेश यादव के अहंकारी और स्वार्थी रवैये के कारण यह गठबंधन भी टूट गया।

मायावती ने आरोप लगाया कि सपा गठबंधन के मामले में केवल अपना काम निकालना जानती है और काम निकलने के बाद गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है। उन्होंने कहा कि सपा का दूसरी पार्टियों के खिलाफ अनाप-शनाप भाषा का इस्तेमाल करना भी उसका पुराना रवैया है। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों को सपा की कथित संकीर्ण और जातिवादी राजनीति से सावधान रहने की अपील की।

बसपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश अपने राजनीतिक स्वार्थ के अनुसार पीडीए में ‘पी’ को कभी पिछड़ा वर्ग तो कभी पंडितों के हित से जोड़ते हैं, जबकि सपा पिछड़े वर्गों में अपनी जाति के अलावा अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और सवर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मणों की हितैषी नहीं रही है।

मायावती ने सपा की पिछली सरकारों पर दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और सवर्ण समाज, विशेषकर ब्राह्मणों के शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकारों में गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं और अराजक तत्वों को लाभ मिला। उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सर्वसमाज के लोगों से सपा को सत्ता में नहीं आने देने की अपील की।-

Tags: mayawati
Previous Post

डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में झड़प, कोतवाल ने दिया इस्तीफा

Next Post

अखिलेश यादव को जयंत चौधरी से मांगनी चाहिए माफी : केशव प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
Keshav Maurya

अखिलेश यादव को जयंत चौधरी से मांगनी चाहिए माफी : केशव प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

सात साल के लड़के का यौन शोषण करने वाले को उम्रकैद

01/07/2022
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें पटवारियाें काे हटाने दिये निर्देश

27/09/2024
डेक्कन चार्जर्स को हटाना BCCI को पड़ा भारी

डेक्कन चार्जर्स को IPL से हटाना BCCI को पड़ा भारी, लगा 4800 करोड़ रुपए का जुर्माना

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version