• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती बोलीं-भाजपा व कांग्रेस राज में दलितों पर बढ़ जाता है अत्याचार

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने हाथरस केस के साथ ही प्रदेश मेें दलितों पर बढ़ते अत्याचार का सारा दोष भाजपा सरकार पर मढ़ा है। मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मीडिया को संबोधित किया है।

मायावती ने कहा कि विकास के मामले में दलित समाज की जमकर उपेक्षा की जाती है। इतना ही नहीं यह सभी पार्टियां राजनीतिक फायदे और स्वार्थ की पूर्ति के लिए इन वर्गों की बहन-बेटियों पर कोई भी जुल्म-ज्यादती होने पर राजनीतिक ड्रामा भी खूब करती हैं। इसके हाथरस जैसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांगेस हो या भाजपा दोनों के राज में दलित समाज का कोई उत्थान या विकास नहीं हुआ। इसके उलट उनके साथ बड़े पैमाने पर जुल्म और ज्यादती हुई है।

#WATCH | विरोधी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ और फायदे के लिए इन वर्गों पर और इनकी बहन-बेटियों पर कोई भी ज़ुल्म-ज़्यादती आदि होने पर खूब राजनीतिक ड्रामा करती हैं: बसपा प्रमुख मायावती pic.twitter.com/FgLlunzjeM

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2020

सभी विरोधी पार्टियां  एक होकर हमारे वर्ग के इन लोगों का शोषण करती है। साथ ही ये हम लोगों को गुलाम बनाए रखना चाहती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने विरोधियों पर पार्टी के मूवमेंट को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के इशारे पर बाबा साहेब के नाम पर बने अनेकों संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस दौरान योगी तथा केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। मायावती ने कहा कि देश में जहां पर भी भाजपा या फिर कांग्रेस की सरकार है, वहां पर दलितों तथा पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है। उत्तर प्रदेश का हाथरस इसका ताजा उदाहरण है। दलितों पर जुल्म हो रहा है, हर स्तर पर शोषण हो रहा है। इस मामले में भाजपा तथा कांग्रेस के लोग एक हैं। दोनों ही पार्टी अंदर से एक हैं। यह दोनों देश तथा कई प्रदेशों में बारी-बारी से अपनी सरकार बनाकर अपना मिशन साधने का काम करती हैं।

योगी सरकार ने दलितों के लिए कपड़े धोने की योजना का किया चयन

बसपा देश में किसी की भी पिछलग्गू नहीं है। हमारी पार्टी का अपना एक मिशन है और हम मिशन के तहत काम करते हैं। मायावती ने कहा कि ऐसे संगठनों के पास धन बसपा की तरह अपने लोगों से नहीं आता है। इनके कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज को इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनका मकसद बसपा के मूवमेंट को कमजोर करना है।

गुजरात : राजकोट मध्यस्थ जेल में मिला मोबाइल फोन, आरोपी की तलाश जारी

मायावती ने कहा कि देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी विरोधी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ और फायदे के लिए दलित तथा पिछड़ा वर्ग के साथ इनकी बहन-बेटियों पर कोई भी ज़ुल्म-ज्यादती आदि होने पर खूब राजनीतिक ड्रामा करती हैं। अब तो जनता को इनसे सावधान रहना होगा। इसके साथ ही देश तथा प्रदेश में बाबा साहब डॉ. भीमराम आम्बेडकर के मिशन के नाम पर भाजपा तथा कांग्रेस के इशारे पर बने अनेकों संगठन और पार्टियां बसपा के मूवमेंट को कमजोर करने के लिए हैं। इनके पास बसपा की तरह अपने लोगों से धन नहीं आता है। यह हमारे लोगों को गुमराह करते रहते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है। यह लोग तो देश विरोधी ताकतों से धन एकत्र करते हैं।

Tags: BSP chief MayawatiBSP supremo MayawatiDeath Anniversary of BSP Founder KanshiramExploitation of DalitsLucknowMayawati Attacked Congress and BJPNational newsNEWSpoliticsstateup newsUP Politicsकांशीराम की पुण्यतिथिबढ़ता जा रहा है दलितों पर अत्याचारबसपा मुखिया मायावतीभाजपा व कांग्रेस एकमायावती का बड़ा आरोप
Previous Post

योगी सरकार ने दलितों के लिए कपड़े धोने की योजना का किया चयन

Next Post

PM मोदी ने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए, IFS अधिकारियों को दी बधाई

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
PM Modi

PM मोदी ने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए, IFS अधिकारियों को दी बधाई

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Dhami Cabinet

धामी कैबिनेटः हॉर्टिकल्चर के तहत 17,648 पॉलीहाउस स्थापन के लिए 304.43 करोड़ स्वीकृत

19/04/2023
fisheries

मत्स्य पालन से आधी आबादी को भी आत्मनिर्भर बना रही डबल इंजन सरकार

13/07/2025
mansa devi

मनसा देवी पर्वत पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

16/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version