• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती ने कहा- पार्टी में स्वार्थी नेताओं की जगह कैडर पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mayawati

mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी के लोगों को कैडर पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए न कि उन नेताओं पर जो निजी स्वार्थ को इतना महत्त्व दे देते हैं कि पार्टी व मूवमेन्ट को भी आघात लगाने से नही हिचकते हैं और बिक जाते है। भले ही इसका एहसास उन्हें बाद में होता है।

सुश्री मायावती ने शनिवार को यूपी में पार्टी से जुड़े विभिन्न समुदायों और वर्गों के लोगों के साथ बैठक में कहा कि बसपा अन्य पार्टियों से एकदम अलग सर्वसमाज के गरीबों व उपेक्षितों के हक- हकूक व उनके हित व कल्याण के लिए उनके योगदान पर संघर्ष करने वाली कैडर पर आधारित पार्टी है। इसीलिए पार्टी की जमीनी तैयारियाँ व इसकी मजबूती के लिए छोटी-छोटी कैडर बैठकों का सिलसिला हर हाल में मिशनरी भावना के तहत लगातार जारी रखना है। पार्टी के लोगों को कैडर पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए न कि उन नेताओं पर जो निजी स्वार्थ को पार्टी हित से ज्यादा महत्त्व देते हैं व बिक जाते है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की हितैषी पार्टी है और इसीलिए अपने सभी चारों शासनकाल में यहाँ सर्वसमाज के लिए तथा कमजोर तबकों के लिए खास तौर से अनगिनत ठोस कार्य किये हैं जिसमें कई ऐतिहासिक महत्त्व के हैं, लेकिन दुःखद है कि बाद की सरकारों ने अपने स्वार्थ, राजनीतिक द्वेष व जातिवादी मानसिकता आदि के कारण उन्हें रोक दिया जिससे समाज के लोग प्रभावित हुए और अभी भी हो रहे हैं।

उन्होने कहा कि किस-किस पार्टी को कितना-कितना चन्दा मिलता है इससे सम्बंधित खबरें मीडिया में लगातार आती रहती हैं, जिससे स्पष्ट है कि बी.एस.पी. एक अलग पार्टी है व धन्नासेठों व बड़े-बड़े पूंजीपतियों आदि के धनबल व उनके इशारों पर चलने वाली गुलाम मानसिकता वाली पार्टी बिल्कुल नहीं है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी के लोगों को कैडर बैठक का ही सहारा लेना है और उन मीटिंगों में उन्हें याद दिलाना है कि किस प्रकार से बसपा ने सभी चारों शासनकाल में यहाँ सर्वसमाज के लिए आम तौर से तथा कमजोर तबकों के लिए खास तौर से एक-दो व गिने-चुने नुमाइशी काम नहीं बल्कि अनगिनत ठोस कार्य हैं।

उन्होने कहा कि पार्टी के लोगों को कैडर पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए न कि उन नेताओं पर जो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम जी का नाम तो लेते हैं लेकिन निजी स्वार्थ को इतना महत्त्व दे देते हैं कि पार्टी व मूवमेन्ट को भी आधात लगाने से नहीे हिचकते हैं और बिक जाते है। लेकिन अन्ततः ऐसे लोग पार्टी से ज्यादा अपना ही अहित करते हैं भले ही इसका एहसास उन्हें बाद में होता है। ऐसे लोगों से सावधानी बनाए रखना जरूरी है।

Tags: bspmayawatiup news
Previous Post

इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Next Post

शोहदे ने बालिका पर चाकू से किया वार, गंभीर हालत में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

शोहदे ने बालिका पर चाकू से किया वार, गंभीर हालत में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

फाइटर जेट राफेल

फ्रांस से आए 5 राफेल, 10 सितंबर को राजनाथ सिंह की मौजूदगी में होंगे वायुसेना में शामिल

28/08/2020

उत्तर प्रदेश में विपक्ष की दाल नहीं गलने वाली : धर्मेंद्र प्रधान

30/10/2021
Xiaomi's 64-megapixel phone faded in front of this powerful phone from Realme

Realme के इस दमदार फोन के आगे फीका पड़ा Xiaomi का 64-मेगापिक्सल का फोन

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version