• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवालय पार्क बनाने का फैसला योगी सरकार ने लिया वापस, मायावती ने कहा धन्यवाद

Writer D by Writer D
03/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati, CM Yogi

Mayawati, CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने के प्रस्ताव को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने रद्द किए जाने की मांग की थी। इसी के बाद अब इस प्रस्ताव को वापस ले लिया गया है। प्रस्ताव को रद्द किए जाने के योगी सरकार के फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने स्वागत किया है।

मायावती (Mayawati) ने अब सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके उत्तर प्रदेश सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सरकार इस तरह के विवादास्पद कदमों को रोकने के लिए सख्ती बरतेगी।

मायावती ने अपने पोस्ट में साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह के कदम सामाजिक शांति, भाईचारा और सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा, कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किए जाने की आज मीडिया में खबर छपी है, जिसका स्वागत और यूपी सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी है। उम्मीद है कि सरकार आगे कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षडयंत्र को गंभीरता से लेकर इसके विरुद्ध सख्ती करेगी ताकि समाज में शांति-व्यवस्था, आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बिगड़ने ना पाए।

कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किये जाने की आज मीडिया में ख़बर छपी है, जिसका स्वागत व यूपी सरकार को इसके लिये धन्यवाद भी है। उम्मीद है कि सरकार आगे अन्यत्र कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षडयंत्र को गंभीरता से लेकर इसके…

— Mayawati (@Mayawati) September 3, 2025

कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने का यह अति-विवादित प्रस्ताव रद्द किये जाने की आज मीडिया में ख़बर छपी है, जिसका स्वागत व यूपी सरकार को इसके लिये धन्यवाद भी है। उम्मीद है कि सरकार आगे अन्यत्र कहीं भी ऐसा कोई विवाद खड़ा करने के षडयंत्र को गंभीरता से लेकर इसके…

— Mayawati (@Mayawati) September 3, 2025

प्रस्ताव का किया था विरोध

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मौजूद बुद्धा पार्क बौद्ध धर्म और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हाल ही में सामने आया था कि सरकार ने इस पार्क के परिसर में शिवालय पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा था। योगी सरकार के इस प्रस्ताव ने भारी विवाद को जन्म दिया, क्योंकि इसे बौद्ध समुदाय और अम्बेडकर अनुयायियों की भावनाओं के खिलाफ माना गया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया था।

इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए मायावती ने 31 अगस्त को एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा, भारत के संविधान के अनुसार भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां पर विभिन्न धर्मों-जातियों के लोग रहते हैं और हर धर्म के लोगों के अपने-अपने पूजास्थल हैं, जिसके तहत ही कानपुर नगर में बुद्ध पार्क मौजूद है जो यह बौद्ध धर्म और अम्बेडकर अनुयायियों की आस्था का केंद्र है। लेकिन, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से इस बुद्ध पार्क में जो दूसरे धर्म के पूजा स्थल का निर्माण प्रस्तावित है, यह कतई भी उचित नहीं है। सरकार इसे तत्काल रोके, वरना यहां लोगों के बीच अशांति और घृणा फैल सकती है। हालांकि, अब सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द करने का कदम उठा लिया है।

Tags: cm yogikanpur newsluknow newsmayawati
Previous Post

हाउसवाइफ भी दिखेंगी ट्रेंडी और स्टाइलिश, बस फॉलो कर लें ये टिप्स

Next Post

बंद हो रहा है शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट, इस वजह से लगा ताला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
Next Post
Shilpa's restaurant is closing down

बंद हो रहा है शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट, इस वजह से लगा ताला

यह भी पढ़ें

Rural Women

ग्रामीण महिलाओं के जरिए यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार

22/01/2026
YEIDA CEO hands over Letter of Intent to AM Group representatives

एएम ग्रुप और इन्वेस्ट यूपी के बीच एमओयू, 2030 तक पूर्ण क्षमता से संचालन का लक्ष्य

12/02/2026
CM Yogi

पुलिस भर्ती में 60 हजार से अधिक नौजवानों को मिलेगा अवसर, 20 प्रतिशत बेटियों की होगी नियुक्तिः सीएम योगी

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version