• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा गाजीपुर का मेडिकल कॉलेज : योगी

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में 350 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा पुन: सत्ता में आएगी। हमनें संकल्प पत्र का हर वादा पूरा किया है। प्रदेश में न सिर्फ सुशासन स्थापित हुआ है, बल्कि आज हम छठे से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

उपरोक्त बातें सोमवार को जनपद के सैदपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाउन नेशनल इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में कुल 198 करोड़ रुपये के योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। रिमोट से ही उन्होंने 470 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं 555 विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

गाजीपुर का मेडिकल कालेज महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा

मुख्यमंत्री ने घोषणा कि गाजीपुर का मेडिकल कालेज यहीं के महर्षि विश्वामित्र के नाम पर ही होगा। योगी जमकर गरजे और बगैर नाम लिए उन्होंने मुख्तार पर निशाना साधा। कहाकि पूर्व की सरकारों में गुंडों ने लोगों की जमीन पर कब्जा किया था और लोगों को दबाकर रखा था। गाजीपुर, आजमगढ़ व मऊ गुंडों की पहचान होती थी। यहां के लोगों को होटल व धर्मशाला में कमरा नहीं मिलता था, लेकिन साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की सरकार ने इन गुंडों के हौसलों को पस्त कर दिया है। अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त किया गया।

भाजपा सरकार ने जैसी करनी वैसी भरनी की तर्ज पर किया कार्य

योगी मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी की तर्ज पर भाजपा सरकार ने कार्य किया। कहा कि प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया है। सैदपुर में भी भाजपा का विधायक हाेता तो यहां भी विकास की गंगा बहती। उन्होंने फोरलेन व पूर्वांचल एक्सप्रेस के कार्यों की चर्चा की। सीएम ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस मजबूती से कार्य किया है उसकी कोई शानी नहीं है। बगैर रुके, डिगे और थके मोदी जी कार्य कर रहे हैं। उसी की देन है कि आज हमारे देश से आतंकवाद खत्म होने के कगार पर है। आज अयोध्या में मनाई जाने वाली देव दीपावली विश्वविख्यात हो चुकी है। भगवान राम की जन्म स्थली के रूप में विश्व विख्यात इस धार्मिक स्थल को गरिमा के अनुरूप महत्त्व नहीं मिल सका था। वर्तमान सरकार द्वारा अयोध्या को विश्व की धार्मिक मानचित्र पर स्थापित करना एक पुनीत कर्तव्य साबित हुआ है।

OBC मोर्चा की बैठक में शामिल हुए CM पुष्कर, बोले- बहुमत से बनाएंगे सरकार

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहाकि योगी जी ने भयमुक्त प्रदेश की स्थापना की है। आज रात को 12 बजे भी हमारी बेटी को कोई छू नहीं सकता है।

धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले आज हाशिए पर

सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाकि पूर्व की सरकारों द्वारा कावड़ यात्रा पर डंडे बरसाए जाते थे, जबकि आज स्थिति यह है कि कावड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने के लिए धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले आज इस देश की राजनीति में हाशिए पर चले गए हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग एक बड़ा उद्योग था, लेकिन उनके कार्यकाल में एक भी व्यक्ति बताए कि इस काम के लिए विभाग में लेनदेन हुआ हो। हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में भूख से लोगों की मौतें हो रही थीं। हमनें 40 लाख फर्जी राशन कार्ड निरस्त किए। 80 हजार दुकानों को ई-पॉज मशीनों से जोड़ा। कोरोना काल में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर 1200 करोड़ रुपये साल बचा भी रहे हैं।

कहाकि महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद से एक करोड़ बहनें स्वावलंबी बनी हैं। यह सब संगठन व सरकार के बेहतर समन्वय और केंद्रीय नेतृत्व से मिले सहयोग का नतीजा है। मीडिया ने भी हमारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम किया है।

कोरोना के प्रबंधन का यूपी का मॉडल देश-दुनिया में सराहा जा रहा है। करीब 9.5 करोड़ लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं।

इस अवसर पर सांसद वीरेन्द्र सिंह ”मस्त”, प्रभारीमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, विशाल सिंह ”चंचल”, विधायक अलका राय, सुनिता सिंह, संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष, रामतेज पाण्डेय, विपिन सिंह सहित काफी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm yogighaziapur newsup newsYogi News
Previous Post

OBC मोर्चा की बैठक में शामिल हुए CM पुष्कर, बोले- बहुमत से बनाएंगे सरकार

Next Post

तालिबान ने कुख्यात आतंकी एजाज अहंगर को किया रिहा, भारत के लिए बढ़ा खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

तालिबान ने कुख्यात आतंकी एजाज अहंगर को किया रिहा, भारत के लिए बढ़ा खतरा

यह भी पढ़ें

सिपाही भर्ती के लिए इन उम्मीदवारों के आवेदन खारिज

06/10/2020

मल्लिका शेरावत का बड़ा खुलासा, ‘वेलकम बैक’ के डायरेक्टर पर लगाया ये आरोप

17/09/2021
De Villiers and Maxwell

डिविलियर्स और मैक्सवेल की तूफानी पारी से RCB ने खड़ा किया 205 रन का लक्ष्य

18/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version