• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर खोले जाये मेडिकल हेल्थ डेस्क : राज्य निर्वाचन आयोग 

Writer D by Writer D
29/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
State Election Commission

State Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर मतगणना के दिन मेडिकल हेल्थ डेस्क खोले जाएंगे, जिन पर आवश्यक दवाईयों के साथ डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। जिस व्यक्ति को कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार, जुकाम आदि होने पर उसे मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी।

मतगणना हाल या कक्ष या परिसर में प्रवेश के समय सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग अवश्य कराई जाये। सैनिटाइजर, साबुन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करायी जाये ताकि सभी व्यक्तियों को अपना हाथ सैनिटाइज कर ही मतगणना हाल मे प्रवेश की अनुमति दी जाऐ।

अगर कोई भी व्यक्ति निर्देशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की धारा-51 से 60 के अन्तर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराई जाए।

लखनऊ पहुंची पांचवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस, 311 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की हुई सप्लाई

यह निर्देश गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने समस्त जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के लिए कोविड-19 के लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हर-हालत में विजय जुलूस प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी उम्मीदवार या समर्थक को विजय जुलूस की कतई अनुमति नहीं दी जाएगी। यह भी निर्देश दिए हैं कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान मतगणना केन्द्र के बाहर किसी हालत में भीड़ को एकत्र न होने दिया जाए। उन्होेंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर ही परस्पर सामाजिक दूरी बनाते हुए मतगणना केन्द्र में प्रवेश कराया जाए।

आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवारों व अभिकर्ताओं को मतगणना प्रारम्भ होने के 48 घण्टे पहले आरटीपीसीआर, रैपिड एन्टीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट और कोविड-19 वैक्सिनेशन फोर्स पूर्ण किए जाने की रिपोर्ट दिखाए जाने के उपरान्त ही मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाऐगी। मतगणना के दिन पल्स ऑक्सीमीटर से या थर्मामीटर से टेस्ट करने के उपरान्त ही स्वस्थ पाए जाने पर मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाए।

कानपुर के अस्पतालों को मिले पर्याप्त आक्सीजन, बेड की बढ़ाई जाए संख्या : केशव मौर्य

आयोग ने दिए गए निर्देशों में कहा है कि मतगणना अभिकर्ताओं की सूची निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा मतगणना के दिन से 48 घण्टे पूर्व निर्वाचन अधिकारी को अवश्य उपलब्ध करानी होगी। मतगणना कक्ष या हाल में सामाजिक दूरी, उपयुक्त वेन्टीलेशन, खिड़कियों एवं एक्जास्ट पंखों का प्रबन्ध राज्य आपदा प्रबन्ध के प्रोटोकाल के अनुसार अवश्य कराया जाए।

मतगणना केन्द्रों को मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व मतगणना के दौरान पाली परिवर्तन के समय एवं मतगणना समाप्ति पर भी विसंक्रमित (जीवाणु रहित) कराने के निर्देश दिए हैं। मतपेटिकाओं एवं स्टील ट्रंक को भी सेनेटराइज किया जाये।

आगे कहा कि, मतगणना में तैनात प्रेक्षकों को भी निर्देश हैं कि तैनात प्रेक्षकों को यह रिपोर्ट आयोग को देनी होगी कि आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन मतगणना के दौरान कड़ाई से किया जाये। यह भी सुनिश्चित करा लिया गया है कि प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर मतगणना कार्मिकों व मतगणना एजेन्टों को बगैर मास्क के प्रवेश नहीं ​दिया जाये। प्रत्येक मतगणना केन्द्र को पाली परिवर्तन के साथ सेनेटाइज करा लिया गया है।

Tags: State Election Commission
Previous Post

कोरोना महामारी के दौरान जरूर बनाए ये इम्यूनिटी ड्रिंक, सेहत के लिए है फायदेमंद

Next Post

बर्थडे ब्वॉय रसेल के टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे, डीसी को दिया 155 रन का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
Birthday boy Russell's

बर्थडे ब्वॉय रसेल के टी-20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे, डीसी को दिया 155 रन का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

Tulsi

क्या सर्दियों में मुरझा जाता है तुलसी का पौधा, तो ऐसे करें देखभाल

15/09/2025
police encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे 10-10 हजार के दो इनामी, एक सिपाही घायल

01/11/2020
Preity Zinta

पंजाब की जीत से गदगद हुई प्रीति जिंटा, इस तरह जाहिर की खुशी

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version