• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यापारी, पत्नी-बेटे के एक ही कमरे में मिले शव, हत्या-सुसाइड में उलझी पुलिस

Writer D by Writer D
25/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली (Shot) लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दपंती और उनके बेटे का घर में शव मिला है। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की गई है। इसकी जानकारी तब हुई जब छोटा बेटा कमरे में गया। जहां उसने तीनों के खून से लथपथ शव देखे। उसकी चीख सुनने के बाद ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरुहाई मुहाल के रहने वाले प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल उम्र 48 साल, उनकी पत्नी मीरा पोरवाल उम्र 46 साल और उनके 26 साल के बेटे शिवम का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम छानबीन करने में जुटी हुई है। फिलहाल अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि दंपती और बेटे में कई दिनों से अनबन चल रही थी। घटना आधी रात के करीब की बताई जा रही है।

हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

पुलिस अब जांच कर रही है कि आधी रात को बेटा पिता के कमरे में क्यों गया। जानकारी के मुताबिक घर की तीसरी मंजिल पर पिता अपनी पत्नी के साथ और बड़ा बेटा शिवम अलग अलग कमरे में रहते हैं। दूसरी मंजिल पर छोटा भाई एक कमरे में रहता है। जहां वह पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि देर रात तीनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई है।

AAP के कई विधायक ‘Not Reachable’, दिलीप पांडेय बोले- 40 MLAs तोड़ने की कोशिश

जिसके बाद यह घटना हुई है। अब पुलिस जांच में जुटी है कि किसने पहले दो को गोली मारकर खुद को गोली मारी या फिर कोई बाहरी आकर वारदात को अंजाम दे गया। वहीं बंद घर में वारदात होने से घर के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं छोटे बेटे की हालत खराब है। वह लगातार रो रहा है। उसके मां-बाप और भाई के साथ ही पूरा परिवार खत्म हो गया।

पुलिस ने की परिजनों से पूछताछ

पुलिस ने परिजनों से बात की, लेकिन घटना को लेकर कोई कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है।

शहर के तमाम व्यापारी और नेता घटनास्थल पर पहुंच गए। मिलनसार और सामाजिक होने के कारण शहर में हर कोई घटना से स्तब्ध है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ का कहना है कि मामले की जांच चल रही है सभी बिंदु पर पड़ताल की चल रही है। हत्या के मामले में ADG भानु भास्कर भी मौके पर पहुंच रहे हैं

Tags: Auraiya Newscrime newsup news
Previous Post

AAP के कई विधायक ‘Not Reachable’, दिलीप पांडेय बोले- 40 MLAs तोड़ने की कोशिश

Next Post

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 345 अंक तक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
share market

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 345 अंक तक उछला

यह भी पढ़ें

hartalika teej 2020

इस स्पेशल प्रसाद से महिलाएं खोलती हैं हरतालिका तीज का व्रत

21/08/2020
Road Accident in Barabanki

भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

06/09/2024
Railway

रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 10वीं पास वालें फटाफट करें अप्लाई

03/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version