• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान, स्वच्छता अभियान से बढ़ रहा मान

Writer D by Writer D
05/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Meri Mati Mera Desh

Meri Mati Mera Desh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ‘मेरी माटी मेरा देश’ (Meri Mati Mera Desh) अभियान के विराट भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। यूपी के माटी के वीरों का वंदन कर उनके परिजनों का अभिनंदन हो या स्वच्छागृहियों का सम्मान, योगी सरकार इस अभियान के जरिए सामाजिक संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने वालों को भी पहचान देगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तो शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलेगा। साथ ही युवाओं के लिए मिनी मैराथन का भी आयोजन कर इस अभियान को अलग पहचान दिलाई जाएगी।

क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन

मेरी माटी, मेरा देश (Meri Mati Mera Desh)अभियान क्रांति दिवस (9 अगस्त) से प्रारंभ होगा। इसी दिन मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ग्राम पंचायत व नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों व अफसरों द्वारा बैठक आहूत कर शिलाफलकम हेतु स्थान निर्धारित कर इसे लोकार्पित किया जाएगा। अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण कर पंच प्रण लिया जाएगा। स्कूलों व विद्यालयों में माटी गीत का गायन और स्थानीय कलाकारों की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान, शहीद स्मारकों पर चलेगा स्वच्छता अभियान

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार का स्वच्छता पर विशेष जोर है। योगी सरकार मेरी माटी, मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) अभियान के तहत भी स्वच्छता से जुड़े विविध आयोजन कराने पर जोर दे रही है। 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम स्थलों व शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

पूरे देश में एक साथ 9 अगस्त से शुरू होगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

वहीं स्वच्छता से जुड़े 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत-नगर पंचायतों व नगर निकायों स्तर पर होगा। इसी दिन विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया जाएगा।

पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में होंगे विविध आयोजन

योगी सरकार इस अभियान से जन-जन को जोड़ेगी। इसके लिए पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में विविध आयोजन होंगे। छात्र व शिक्षक जहां पंच प्रण लेंगे, सेल्फी अपलोड करेंगे, वहीं पुलिस विभाग की तरफ से विशेष मार्च व वीरों का सम्मान भी होगा। माटी कला बोर्ड-स्थानीय शिल्पकारों के जरिए मिट्टी के दीपों की व्यवस्था के उपरांत इसका वितरण भी किया जाएगा।

Tags: Amrit Mahotsavkranti diwasLucknow NewsMeri Mati-Mera Desh
Previous Post

साकार होने को है ताउम्र का सपना

Next Post

उप्र में मॉल की तर्ज पर सभी गांवों में बनाएं विश्वकर्मा संकुल: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Snake Plant
Main Slider

घर के अंदर रखें ये पौधा, खुल जाएंगे धन समृद्धि के मार्ग

14/12/2025
broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

14/12/2025
अब भाषा नहीं बनेगी दीवार, आपका हेडफोन ही बन जाएगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल
Main Slider

आपका हेडफोन ही बनेगा LIVE ट्रांसलेटर, Google ने किया कमाल

14/12/2025
instagram
Main Slider

क्या Instagram सबसे ज्यादा बैटरी खा रहा है स्मार्टफोन? Google ने खोला राज

14/12/2025
WhatsApp Call पर करते हैं बात? तो आपकी लोकेशन हो सकती है ट्रैक! फटाफट ऑन करें ये सेटिंग
Main Slider

WhatsApp Call पर आपकी लोकेशन हो सकती है ट्रैक! फटाफट ऑन करें ये सेटिंग

14/12/2025
Next Post
CM Yogi

उप्र में मॉल की तर्ज पर सभी गांवों में बनाएं विश्वकर्मा संकुल: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

himachal kangra

प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर के शौकीन हैं तो जाएं कांगड़ा घाटी

08/08/2021
AK Sharma

विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने आउटसोर्स कर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग की

25/05/2023
narnedra-modi

बिहार चुनाव: PM मोदी 12 रैलियों में करेंगे प्रचार

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version