• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली सितंबर से चल सकती है मेट्रो, स्कूल-कॉलेज अभी रहेंगे बंद

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Metro service

दिल्ली में मेट्रो सेवा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार अनलॉक-4 के तहत पहली सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की हरी झंडी दे सकती है। हालांकि इसके बाद अंतिम फैसला राज्य अपने यहां महामारी की स्थिति के हिसाब से लेंगे। इसके अलावा अभी निकट भविष्य में स्कूल-कालेजों के खुलने की कोई संभावना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सिनेमा घरों को भी फिलहाल नहीं खोला जाएगा। सरकार इस हफ्ते के अंत तक अनलॉक-4 के दिशा-निर्देश जारी कर सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि अनलॉक-4 में अब बार को भी खोलने की तैयारी है। हालांकि यहां बैठकर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी, इन्हें टेक अवे प्रणाली से चलाने की छूट दी जा सकती है।

”कई बार ऑस्ट्रेलियाई संदेश अनुवाद बन जाता है जोक्स न्यूज” : अश्विन

एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल कॉलेजों को तुरंत नहीं खोला जाएगा। लेकिन उच्च शिक्षण संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, आईआईटी और आईआईएम को खोलने पर गंभीर चिंतन जारी है। इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं सिनेमा घरों को खोलना भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना फिल्म निर्माताओं और थियेटर मालिकों के लिए महंगा पड़ सकता है। लिहाजा अभी इन्हें चालू नहीं किया जाएगा।

पीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावक का वाराणसी में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

सरकार अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों में इस बार सिर्फ प्रतिबंधित गतिविधियों की जानकारी देगी। इसके अतिरिक्त अन्य को शुरू करने की छूट होगी। इन पर अंतिम फैसला राज्यों को लेना होगा। राज्य सरकारें अपने यहां हालात की समीक्षा के बाद अतिरिक्त गतिविधियों को चालू या बंद रखने का फैसला ले सकेंगी। कोरेना के चलते मेट्रो रेल सेवाएं मार्च में लॉकडाउन लागू होने से कुछ पहले से बंद चल रही हैं।

अभी ये गतिविधियां हैं प्रतिबंधित

अब तक देश में जो गतिविधियां प्रतिबंधित हैं उनमें मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमा घर, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, सभागार व इसी तरह की अन्य जगहों पर प्रतिबंध लागू हैं। इसके अलावा, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों व बड़े सम्मेलनों को अगले एक महीने तक प्रतिबंधित रखा जाएगा।

 

Tags: Corona vaccinecorona virusCOVID-19delhi metroIndia News in HindiLatest India News UpdatesmetroMetro trainUnlock 4पहली सितंबर से चल सकती है मेट्रो
Previous Post

”कई बार ऑस्ट्रेलियाई संदेश अनुवाद बन जाता है जोक्स न्यूज” : अश्विन

Next Post

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
डीके शिवकुमार DK Shivkumar

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने : अखिलेश यादव

06/01/2021
yogi

2022 में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को दी बड़ी सौगातें

31/12/2022
fire

तारपीन तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर की मौत

20/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version