• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिजिटल पहल की श्रेणी में उप्र के माइन मित्रा को मिला प्लैटिनम अवार्ड

Writer D by Writer D
07/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mine Mitra Portal

Mine Mitra Portal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। डिजिटल इंडिया एवार्ड्स-2022 (Digital India Awards) के विजेताओं में उत्तर प्रदेश के खनन विभाग के माइन मित्रा पोर्टल (Mine Mitra Portal) को प्लैटिनम अवार्ड (Platinum Awards) मिला है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा शनिवार को उप्र की खनन निदेशक डॉ रोशन जैकब व उनकी टीम को यह पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग विपिन कुमार जैन, संयुक्त निदेशक खनन अमित कौशिक भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने खनन निदेशक डॉ रोशन जैकब को प्लैटिनम एवार्ड देकर किया सम्मानित किया। भारत सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं एवं स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने हेतु डिजिटल इंडिया अवार्ड्स दिए जाते हैं।

उप्र के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा ई-सर्विसेज, परिवहन प्रपत्र निर्गमन, सर्विलांस, मिनरल मार्ट इत्यादि व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए माइन मित्रा पोर्टल डेवलप किया गया। माइन मित्रा सिस्टम (Mine Mitra Portal) को खनन प्रक्रिया में लागू करने से खनन प्रक्रिया सरल और सहज हुई है। इससे अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश लगा है, साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आयी है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि खनन व्यापार करने में आसानी के लिए डिजिटल पहल की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के माइन मित्रा को प्लैटिनम एवार्ड के लिए चुना गया था। भारत सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं एवं स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने हेतु डिजिटल इंडिया अवार्ड्स-2022 के विजेताओं की घोषणा पिछले माह की गयी थी, जिसके तहत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कैटेगरी में उप्र के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा ई-सर्विसेज, परिवहन प्रपत्र निर्गमन, सर्विलांस, मिनरल मार्ट इत्यादि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन में समय, लागत एवं प्रयासों को कम करके महत्वपूर्ण प्रभाव लाने हेतु विकसित किये गए माइन मित्रा पोर्टल को प्लैटिनम एवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसी कैटेगरी में ओड़िसा राज्य के ई आबकारी को गोल्ड एवं पंजाब राज्य के इन्वेस्ट पंजाब को सिल्वर अवार्ड प्राप्त हुआ है।

 राम मंदिर के परकोटे में कांस्य पर उकेरे जाएंगे प्रसंग, स्तंभों पर बनेंगी 6400 मूर्तियां

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर दिये जाने वाले डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को उसकी डिजिटल पहल के नेशनल लेवल पर विजेता के रूप में चुना गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मन्शा के अनुसार उनके दिशा निर्देशन में खनिज प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम व सुलभ बनाने के लिए खनिज विभाग की पूरी टीम द्वारा पिछले तीन साल में ढांचा तैयार किया गया और प्रत्येक अप्लीकेशन को विकसित कर माइन मित्रा का रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम में जन सुविधाओ, प्रवर्तन, उद्यमियों के लिए सुविधा और यूपी मिनरल मार्ट एक छतरी के नीचे एक प्लेटफार्म से जोड़ा गया है। इसमें विभागीय टीम के अलावा तकनीकी सहयोग एनआईसी व यूपी डेस्को का प्राप्त हुआ है।

Tags: Lucknow NewsMine Mitra PortalRoshan Jacobup mining department
Previous Post

67 दिनों में मिला मासूम को इंसाफ, दुष्कर्मी को मिली आजीवन कारावास की सजा

Next Post

जोशीमठ भू-धसाव: सीएम धामी ने उच्चस्तरीय समन्वय समिति गठन के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
CM Dhami

जोशीमठ भू-धसाव: सीएम धामी ने उच्चस्तरीय समन्वय समिति गठन के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

fire brokeout

भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर हुई खाक, लाखों का हुआ नुकसान

25/04/2021
Rape

भाई ने किया बहन के साथ रेप, शरीर के किए कई टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

16/11/2020

त्रिवेंद्र सरकार में बना देवस्थानम बोर्ड को सीएम धामी ने किया भंग

30/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version