• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओपी राजभर से मिले मंत्री मुकेश साहनी, सियासी हलचल हुई तेज

Writer D by Writer D
18/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में NDA की सहयोगी VIP (विकासशील इंसान पार्टी) ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय कर लिया है। शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक और नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी ने प्रयागराज में भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की।

आरक्षण और विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे चर्चा चली। मुकेश साहनी भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होकर यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इससे पहले मुकेश साहनी का शुक्रवार को एक अलग ही रंग नजर आया था। उन्होंने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर गंगा नदी में 71 हजार मछलियां डाली थीं। मुकेश साहनी ने कहा कि ‘दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसलिए प्रदेश की सत्ता में भागीदारी जरूरी है। निषाद समाज को किसी की जरूरत नहीं। VIP पार्टी अपने बलबूते पर यूपी की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी दिल्ली और बंगाल की तर्ज पर निषादों को आरक्षण भी दिलाएगी।’

भागीदारी संकल्प मोर्चा में करीब आठ छोटे दल शामिल हैं। इस मोर्चे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जन अधिकार पार्टी, अपना दल (कमेरावादी), राष्ट्र उदय पार्टी, जनता क्रांति पार्टी, भारत माता पार्टी और भारतीय वंचित समाज पार्टी शामिल हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो BJP छोड़ TMC में हुए शामिल

इसके अलावा भागीदारी संकल्प मोर्चा को लेकर आगे बढ़ रहे ओमप्रकाश राजभर, एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर से भी मुलाकात कर चुके हैं। राजनीतिक हलकों में उनकी इस कोशिश को पिछड़े (O), मुस्लिम (M) और दलित (D) वोटरों को एक मंच पर लाने की कवायद माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी बड़े राजनीतिक दलों (सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा) को इन छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों की जरूरत है। भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ थे। योगी सरकार में मंत्री भी रहे, लेकिन पार्टी विरोधी बयानबाजी के चलते सरकार और गठबंधन से बाहर हो गए थे। भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी उत्तर प्रदेश में खुद को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

कहा जा सकता है कि निषाद पार्टी को अगर सही ऑफर नहीं मिला, तो वो भी भागीदारी संकल्प मोर्चा या सपा में शामिल होकर उसकी ताकत बढ़ा सकते हैं। वहीं, केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाकर भाजपा ने यूपी चुनाव में सहयोगी दलों को खुश करने में जुट गई है। भाजपा फिलहाल इस ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ गेम से निकलने का प्रयास करती नजर आ रही है।

Tags: Mukesh sahniOP RajbharPrayagraj News
Previous Post

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो BJP छोड़ TMC में हुए शामिल

Next Post

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना से बनेगा समर्थ भारत : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना से बनेगा समर्थ भारत : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

खंडहर से आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज

खंडहर से आ रही थी बच्चे के रोने की आवाज, लोगों ने नजार देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

16/06/2021
arrested

सपा नेता गिरफ्तार, लगा ये संगीन आरोप

11/12/2021
Suspended

अमान्य डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे है 11 शिक्षक बर्खास्त

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version