• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुष मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, करना होगा ये उपाय

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
AYUSH

AYUSH

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी जूझ रही है। देश में रोजाना कोरोना के सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं, मगर हर रोज लोग ठीक भी हो रहे हैं। भारत में कोरोना की रिकवरी रेट को देखकर राहत की सांस ली जा सकती है।

हालांकि, सरकार ने कहा है कि अभी खतरा न तो टला है और न ही वैक्सीन आई है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। इस बीच आयुष मंत्रालय ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

हाथरस गैंगरेप केस: गवाह सुरक्षित को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी से किया सवाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाईक ने मंगलवार को नई गाइडलाइंस जारी की है। इसमें बताया गया है कि इलाज से बेहतर रोकथाम होती है। इसके लिए हमें अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने की जरूरत है।

पढ़ें आयुष मंत्रालय की नई गाइडलाइंस

  • आयुष मंत्रालय ने कहा कि दिनभर गर्म पानी पीएं। गर्म ताजा बना खाना ही खाएं।
  • कम से कम 30 मिनट तक योग का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान लगाना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • भोजन पकाने के समय इसमें हल्दी, जीरा और धनिया जैसे मसालों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
  • इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए मंत्रालय ने सुबह 1 चम्मच च्यवनप्राश खाने की सलाह दी है।
  • जो डायबिटीज के रोगी हैं, उन्हें बिना शुगर वाला च्यवनप्राश खाने की सलाह दी गई है।
  • दिन में 1 या 2 बार हर्बल चाय पीएं। तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरक और किशमिश का काढ़ा ले सकते हैं।
  • 150 मिलीलीटर गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने की सलाह दी गई है।
  • सुबह और शाम अपने दोनों नथूनों में तिल या नारियल का तेल या घी लगाएं।

मंत्रालय के मुताबिक, देशभर के जाने-माने डॉक्टरों ने इन उपायों के बारे में जानकारी दी है, जो व्यक्ति की इम्युनिटी को बढ़ाने में बेहद कारगर हैं। सूखी खांसी के लिए दिन में 1 बार पुदीने की ताजा पत्ती या अजवाइन के साथ भाप लेने के बारे में भी बताया गया है। वहीं, खांसी या गले में खराश होने पर दिन में 2-3 बार प्राकृतिक शक्कर या शहद के साथ लौंग का पाउडर लेने के लिए सलाह दी है।

मंत्रालय का कहना है कि ये उपाय आमतौर पर सामान्य सूखी खांसी या गले में सूजन इन उपायों से कम होती है। अगर लक्षण फिर भी बने रहते हैं और ठीक नहीं होते तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

कोरोना से ठीक हुए मरीज रोज खाएं च्यवनप्राश

कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीज या फिर हल्के लक्षण वाले मरीज अश्वगंधा और गिलोय का नियमित सेवन करेंगे तो फायदा होगा। कोरोना से ठीक हो गए मरीज भी नियमित रूप से च्वनप्राश खाएं। ये तमाम आयुर्वेदिक उपाय न केवल आपको स्वस्थ रखेंगे, बल्कि बीमारी से लड़ने में भी मदद करेंगे।

Tags: corona viruscoronavirus in indiaCOVID-19Health ministryindian railwaylockdownpm narendra modiTrainsunlock 1कोरोना वायरसट्रेनपीएम नरेंद्र मोदीभारत में कोरोना के मामलेभारतीय रेलवेलॉक डाउनस्वास्थ्य मंत्रालय
Previous Post

हाथरस गैंगरेप केस: गवाह सुरक्षित को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी से किया सवाल

Next Post

हाथरस गैंगरेप: NCW ने मालवीय, दिग्विजय और स्वरा को भेजी नोटिस

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Malviya, Digvijaya and Swara मालवीय, दिग्विजय और स्वरा

हाथरस गैंगरेप: NCW ने मालवीय, दिग्विजय और स्वरा को भेजी नोटिस

यह भी पढ़ें

cm yogi

टैंकर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

09/08/2021
ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध Ban on online games

ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी जेल

03/09/2020
Highways

एक्सप्रेस-वे की तरह चौड़े और सुंदर होंगे उत्तर प्रदेश के हाईवे

13/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version