• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो घरों से चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने 12 साल के मासूम समेत दो को मारी गोली

Desk by Desk
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
Pilibhit loot
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। जिले के अमरिया सितारगंज नेशनल हाईवे स्थित सरदार नगर में शुक्रवार देर रात दो मकानों में लाखों की चोरी के बाद भाग रहे बदमाशों ने पीड़ित परिवार पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से एक 12 साल की मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सुचना पाकर घटनास्थल पर एसपी समेत जिले के अन्य अफसर पहुंच गए। एसपी ने मामले की छानबीन के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगा दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरदार नगर निवासी साबिर शाह ने बताया कि शुक्रवार रात घर के सभी सदस्य सो रहे थे। रात ढाई बजे के करीब कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। इसके बाद घर खंगालने के बाद वह मकान से 25 हजार रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स, कुंडल और चांदी की पायल चोरी कर भागने लगे। आहट होने पर हिना की आंख खुली। तब तक बदमाश घर से बाहर भाग चुके थे। इस पर हिना ने घर से थोड़ी दूर रहने वाले चचिया ससुर अनवर उनके बेटे इरशाद को फोन किया।

ग्रामीण के खाते से जालसाजों ने उड़ाए नौ लाख, जांच में जुटी पुलिस

इस पर अनवर और इरशाद व उनकी बहन आसमां घर की ओर आने लगे, तभी नहर के पास रास्ते में उन्हें बदमाश मिल गए। बदमाशों ने शोर मचाने पर खुद को घिरता देखकर तमंचे से गोली चला दी। इस पर गोली के छर्रे लगने से इरशाद और उनकी बहन आसमां घायल हो गईं। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जाबिर ट्रक चालक है। जिसके चलते वह अधिकांश बाहर ही रहता है। घर पर उसकी पत्नी हिना अपने बच्चों को साथ रहती है।

गांव के सगीर अहमद के मुताबिक शुक्रवार रात गर्मी अधिक होने के कारण छत पर सो रहे थे। सुबह जब नीचे आए तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था। नकाबपोश बदमाश उनके घर से भी पांच हजार रुपये और हजारों के जेवर चोरी करके ले गए। मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी किरीट कुमार राठौर, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सदर सुनील दत्त, प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप मौके पर पहुंचे। इधर, परिवार वाले घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित साबिर की तहरीर पर चोरी और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी किरीट कुमार राठौर ने बातचीत में बताया, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के वर्कआउट के लिए एसओजी और सर्विलांस को लगाया गया है।

Tags: crime newshindi newspilibhit Latest newspilibhit newspilibhit news in hindiPilibhit News Todayuttar pradesh latest news\Uttar Pradesh Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़क्राइम न्यूज़पीलीभीत न्यूजपीलीभीत लेटेस्ट न्यूज़पीलीभीत समाचार
Previous Post

महोबा-खजराहो नए विद्युतीकृत ट्रैक पर पहली बार दौड़ी मालगाड़ी

Next Post

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, महिला की मौत

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Eastern Peripheral Highway Accident

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, महिला की मौत

यह भी पढ़ें

Seema Haider

सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान, वकील एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान

24/04/2025
priyanka chopra

बाइडेन और कमला हैरिस की जीत से बेहद खुश हैं प्रियंका चोपड़ा

08/11/2020
ISKCON

ISKCON पर नहीं लगेगा प्रतिबंध, युनूस सरकार ने कहा- बांग्लादेश में सुरक्षित हैं हिंदू

30/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version