• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यमंत्री के बाद अब विधायक ने फोड़ा लेटर बम, कहा- अधिकारी फोन नहीं उठाते

Writer D by Writer D
21/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव
0
bamba lal diwakar

bamba lal diwakar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) में सब कुछ ठीक चलता नजर नहीं आ रहा है। पहले यूपी के मंत्री दिनेश खटीक (Dinsh Khatik) का इस्तीफा सामना आया था। केंद्रीय गृह मंत्री को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दलित होने की वजह से सरकार में सम्मान नहीं मिलता। अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। अब एक विधायक (BJP MLA) का पत्र सामने आया है। इसमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विधायक ने डीएम और सीडीओ को इस संबंध में पत्र लिखकर आरोप लगाया कि एई 5 से 10 बजे तक फोन करने पर भी उनका फोन नहीं उठाया गया।

विधायक बंबा लाल दिवाकर (Bamba Lal Diwakar) ने डीएम और सीडीओ को लिखे पत्र में इंजीनियर रजनीश चंद्र अनुरागी को अक्षम बताकर ट्रांसफर करने और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही फोन न उठाने का आरोप लगाया है। विधायक ने पत्र में लिखा कि मैं मियांगंज की जनता से प्राप्त हो रही ट्रांसफारमर खराब होने की जानकारी और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बन्द हाने के कारण राजनीश चन्द्र अनरागी अधिषाशी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड हसनगंज उन्नाव को शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक फोन करता रहा किन्तु इन्होने मेरा फोन रिसीव नहीं किया।

विधायक बंबा लाल दिवाकर ( Bamba Lal Diwakar) ने डीएम और सीडीओ को लिखे पत्र में कहा कि जन प्रतिनिधि से एक्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाना अनुचित है, इन्होने मेरे अधिकारों का हनन किया है, जनहित में इनके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करके अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाना नितान्त आवश्यक है। विधायक ने कहा कि जन प्रतिनिधि से असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया जिससे अपने दायित्यों का निर्वाहन करने में अक्षम प्रतीत हो रहा है। जिस कारण जनहित से जुड़े कार्य कर पाना मुश्किल है। जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की पेशकश के बाद विधायक के पत्र ने सियासत और गरमा दी है।

ऐसे में विपक्ष भाजपा को दलित विधायक और मंत्री का अपमान कराने के मामले में निशाने पर ले रहा है। कहा जा रहा कि जब विधायक और मंत्री अपना सम्मान नहीं बचा पा रहे हैं तो समाज का सम्मान कैसे सुरक्षित रखेंगे।

Tags: Bamba Lal DiwakarDinesh Khatikunnao newsup newsYogi Government
Previous Post

रक्षाबंधन पर 4 शुभ योग, इन अबूझ मुहूर्तों में बांधी जाएगा रक्षा सूत्र

Next Post

इस्तीफे प्रकरण में दिनेश खटीक का यू टर्न, बोले- नाराजगी सिर्फ अफसरों से

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
Next Post
dinesh khatik

इस्तीफे प्रकरण में दिनेश खटीक का यू टर्न, बोले- नाराजगी सिर्फ अफसरों से

यह भी पढ़ें

murder

छब्बीस हजार रुपये के लिए कर दी सौतेली मां की हत्या, दम्पति गिरफ्तार

03/10/2021

अपनी 6वीं सालगिराह पर वाइफ अर्पिता को मिस करते आयुष शर्मा ने शेयर की तस्वीर

18/11/2020
PM Surya Yojana

इस बड़ी कंपनी को मिला सोलर एनर्जी का बड़ा ठेका, इतने महीने की है समय सीमा

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version