• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद-विधायक अपने जिलों की करें ब्रांडिंग: सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को अलीगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि हाथरस की हींग और आयुर्वेदिक दवा उद्योग और एटा की कॉफी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जनप्रतिनिधि के रूप में हमें अपनी इन खूबियों की ब्रांडिंग करनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने जनता की भावनाओं से अवगत कराया तो मुख्यमंत्री ने उसे पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म ट्रांसफॉर्म’ मंत्र को आत्मसात करते हुए बीते साढ़े पांच साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। देश-विदेश के निवेशकों के लिए सर्वश्रेठ गंतव्य के रूप में उप्र की पहचान बनी है। आज देश-दुनिया के निवेशक उप्र में निवेश के लिए उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि सांसद-विधायक क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहें। यह योजनाएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि निर्माण में सहायक हैं। गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में जनप्रतिनिधियों को योगदान करना होगा। हाथरस की हींग और आयुर्वेदिक दवा उद्योग और एटा की कॉफी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जनप्रतिनिधि के रूप में हमें अपनी इन खूबियों की ब्रांडिंग करनी चाहिए।

एटा जनपद में बनी घंटियां पूरी दुनिया के मठ-मंदिरों को गुंजायमान करती हैं। तकनीक के इस दौर में जबकि हम ऊर्जा संरक्षण के लिए संकल्पित हैं, तब हमें इस उद्योग को भी इस संकल्प से जोड़ना चाहिए। परंपरागत ईंधन के स्थान पर पीएनजी गैस को प्रोत्साहित किया जाए। जनप्रतिनिधियों को इसमें सहयोग करना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि तकनीकी क्रांति के इस दौर में सोशल मीडिया, संवाद का बेहतरीन माध्यम बन कर उभरा है। सभी सांसद, विधायकों को इस मंच का उपयोग करना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, रोजगारपरक कार्यक्रमों के बारे में सकारात्मक भाव से सोशल मीडिया मंच पर अपनी राय रखनी चाहिए। जनता से संपर्क-संवाद बनाने में यह मंच अत्यंत उपयोगी है।

प्रदेश में संचालित निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में आज नौ लाख से अधिक गोवंश संरक्षित किये गए हैं। निराश्रित गोवंश के बेहतर संरक्षण के लिए आश्रय स्थलों की क्षमता वृद्धि भी की जा रही है। हम विकास खंड स्तर पर बड़े गोवंश आश्रय स्थल भी तैयार करा रहे हैं। सांसद-विधायक को इस परियोजना के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए सहयोग करना चाहिए।

इन जिलों को मिलेगा मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि ‘एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज’ लक्ष्य की शृंखला में कासगंज और हाथरस जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द जनपदवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

पर्यटन विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी

जन आकांक्षाओं के अनुरूप कासगंज के तीर्थ धाम सोरों जी शूकर क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए शासन स्तर से योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। इस पावन तीर्थ स्थल के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना’ के तहत जारी कार्यों की स्थानीय जनप्रतिनिधि निरीक्षण करें। क्षेत्र आपका है, सजग आपको रहना होगा। कोई भी कार्य अधोमानक न हो, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें। कोई समस्या हो, मुख्यमंत्री कार्यालय को बताएं, तत्काल कार्यवाही होगी।

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे दुनिया भर के निवेशक: सीएम योगी

अलीगढ़ के हार्डवेयर उद्योग के संवर्धन के लिए सरकार योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है। इसका सीधा लाभ व्यवसायियों को मिल रहा है। निर्यात बढ़ा है। नए बाजार मिले हैं। युवाओं के लिए रोजगार के अनेक नए मौके बन रहे हैं। ताला उद्योग को नई तकनीक से जोड़कर और बेहतर बनाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को इसमें सहयोग करना होगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

समिति की आख्या मिलते ही लागू की जाएगी UCC: धामी

Next Post

मेजर की कार फूंकने पर बड़ी कार्रवाई, होटल मिलानो एवं कैफे सील

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Hotel Milano

मेजर की कार फूंकने पर बड़ी कार्रवाई, होटल मिलानो एवं कैफे सील

यह भी पढ़ें

yogi adityanath

उप्र में 15 जून के बाद लागू होगा बाढ़ अलर्ट, CM योगी ने की बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा

10/06/2021

CM पुष्कर ने ‘सुशीला’ को किट देकर मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का किया शुभारंभ

17/07/2021
Ayush University

आयुष विवि से संभव हुआ आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक कॉलेजों का एकीकृत नियमन

29/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version