• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MLC Election: मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

Writer D by Writer D
23/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव (MLC Election) में आज समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार रमेश यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया।

विधान परिषद चुनाव में वे ही एक मात्र प्रत्याशी रह गये है। जिले में किसी बड़े चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने का यह पहला अवसर है। भाजपा समर्थकों ने कलेक्ट्रेट परिसर पर जम कर विजय उत्सव मनाया वहीं सपा समर्थक अपने उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर सकते में आ गए। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में सपा को यहां की सभी पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के बाद से ही प्रत्याशी रमेश यादव गायब हो गए थे। उनका फोन भी नहीं मिल रहा था। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था। साथ ही साथ अपहरण किए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। श्री चौधरी ने बताया कि रमेश यादव के नाम वापस लेने की सूचना सोशल मीडिया से मिली।

जिलाधिकारी एवं आरओ प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि आज सपा प्रत्याशी रमेश यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्याम नारायण सिंह का निवार्चित होना तय है। श्री लक्षकार ने बताया कि अगली कार्रवाई चुनाव आयोग द्वारा किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग को सूचित किया गया है।

उधर, भाजपा प्रत्याशी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी ने स्वविवेक और बुद्धि से अपने स्तर से निर्णय लिया है उनसे पूछा जाना चाहिए कि क्यों नाम वापस लिए है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उनके दवाव में सपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया।

Tags: Election 2022mirjapur newsMLC election
Previous Post

28-29 मार्च को कार्य बहिष्कार करेंगे बिजलीकर्मी

Next Post

तीन अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस

22/09/2026
Next Post
arrested

तीन अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

यह भी पढ़ें

उमेश यादव सीरीज से आउट Umesh Yadav out of series

चोटिल उमेश यादव सीरीज से आउट, शारदुल खेल सकते हैं सिडनी टेस्ट

31/12/2020
glowing skin

चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी खराब

13/02/2026
भारतीयों के पास है लेकिन पाकिस्तानी ‘तरस रहे’… इस मामले में भारत देता है ‘मात’

पाकिस्तानी ‘तरस रहे’… इस मामले में भारत देता है ‘मात’

27/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version