• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MLC Election: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर

Writer D by Writer D
16/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, लखनऊ
0
Samajwadi Party

Samajwadi Party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) ने बुधवार रात उत्तर प्रदेश विधान परिषद् चुनाव (MLC Election) के लिए उम्मीदवारों (Candidates) के नामों का ऐलान कर दिया है। सपा ने बाराबंकी से राजेश यादव, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश कुमार और पीलीभीत शाहजहांपुर से अमित यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा पार्टी ने प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव, आगरा-फिरोजाबाद से दिलीप सिंह यादव, गोरखपुर-महाराजगंज से रजनीश यादव, झांसी जालौन ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह, लखनऊ उन्नाव से सुनील कुमार सिंह साजन, बस्ती सिद्धार्थनगर से संतोष यादव सनी, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, फैजाबाद से हीरालाल यादव, आजमगढ़ मऊ से राकेश कुमार यादव  ‘गुड्डू’, मथुरा-एटा-कासगंज से उदयवीर सिंह और रामपुर बरेली से मसकूर अहमद को प्रत्याशी बनाया गया।

डॉ. कफील को सपा ने बनाया MLC चुनाव का प्रत्याशी

इससे पहले सपा ने चर्चित डॉक्टर कफील खान को देवरिया से अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं, कौशाम्बी सीट से पार्टी ने वासुदेव यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

यूपी में बुधवार को MLC चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 19 मार्च की जगह 21 मार्च तक प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। 36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू हुआ है। इन सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव होना है और नतीजे 12 अप्रैल को आएंगे।

यूपी में विधान परिषद का प्रारूप

विधान परिषद में 6 साल के लिए सदस्य चुने जाते हैं। यूपी में परिषद की कुल 100 सीटें हैं। अलग-अलग तरीके से चुनकर पहुंचते हैं। 100 में से 36 सीटें स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि चुनते हैं। इसके अलावा कुल 100 सीटों में से 1/12 यानी 8-8 सीटें शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 10 अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को राज्यपाल विधान परिषद के रूप में मनोनीत करते हैं। बाकी बची 38 सीटों पर विधानसभा के विधायक वोट करते हैं और विधान परिषद के विधायक चुनते हैं।

आज से फिर शुरू होगी MLC चुनाव की प्रक्रिया, चुने जाएंगे इतने सदस्य

SP के पास फिलहाल बहुमत

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कुल 100 सदस्य हैं, जिनमें बहुमत के लिए 51 का आंकड़ा चाहिए।  उच्च सदन में 48 सीटों के साथ सपा बहुमत में है जबकि बीजेपी के पास 36 सदस्य हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के 8 सदस्यों ने  बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, बसपा के एक एमएलसी भी बीजेपी में पहुंच गए।    Live TV

Tags: Lucknow NewsMLC electionmlc election 2022
Previous Post

लद्दाख से लेकर जापान तक डोली धरती, टोक्यो में 7.3 तीव्रता का भूकंप

Next Post

योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, की यह अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, की यह अपील

यह भी पढ़ें

लव जिहाद

लव जिहाद पर बने कानून के तहत यूपी में पहली गिरफ्तारी, चार दिन पहले दर्ज हुआ था केस

03/12/2020
Pakistan Elections

मोबाइल-इंटरनेट सस्पेंड के बीच पाकिस्तान में वोटिंग जारी, इमरान खान ने जेल से डाला वोट

08/02/2024

चार सौ साल बाद हिंदू स्वाभिमान की पुनर्स्थापना हुई : सीएम योगी

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version