Main Sliderक्राइममध्य प्रदेशराष्ट्रीय

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फटा, 8वीं का छात्र लहूलुहान

मध्य प्रदेश के सतना में ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फटने से 8वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का एक हाथ और चेहरा ब्लास्ट के कारण चोटिल हो गया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

सतना के चंदकुइया गांव में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला 8वीं का छात्र रामप्रकाश भदौरिया (15) फोन पर ऑनलाइन क्लास अटैंड कर रहा था। तभी मोबाइल में तेज ब्लास्ट हो गया। इससे छात्र का मुंह और नाक लहूलुहान हो गए।

ब्लास्ट की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और घायल छात्र को नागौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कमर्शियल इमारत की चौथी मंजिल में लगी आग, 27 लोग जिंदा जले

जिला अस्पताल में भी छात्र की हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा पूरी तरह मोबाइल ब्लास्ट की चपेट में आ गया था।

घायल के परिजनों का कहना है कि रामप्रकाश दूसरे कमरे में बैठकर मोबाइल से पढ़ रहा था। तभी अचानक से उसके कमरे से जोरदार धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर हम डर गए और उसके कमरे की तरफ दौड़े। जहां उसके चेहरे से खून निकल रहा था। हम तुरंत उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। अब उसे जबलपुर ले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button