• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीनगर में 30 से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Gaza

Internet services suspended in Gaza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों के मारे जाने के दूसरे दिन गुरुवार को तीस से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। एजेंसियों ने यह कदम उपद्रव को देखते हुए और हिंसा को रोकने के लिए उठाया है। पुलिस को पता चला था कि कुछ असामाजिक तत्व इस मुठभेड़ के बाद वीडियो प्रचारित कर लोगों को  भड़काने का काम कर रहे हैं। बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसे सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए उन्हें हल्के प्रतिरोध के बाद वापस भेज दिया।

श्रीनगर के बोरी कदल, हब्बाकदल, खनियार, एसआर गंग, एमआर गंग, जदीबल, नौशारा, फतेह कदल, करण नगर, ईदगाह, कमरवारी, सौरा, रैनावारी, बग्यास, नौहट्टा, हवल। मलरत्था, एंकर, सैयद पोरा, जम्मलत्ता, हजरतबल, नवाकदल, सफाकदल, अहमदनगर, बुशपोरा, हवल, नूरबाग, ज़कूरा, पंडाच, सैदाकदल, नगीन, हज़रतबल, जैनमार में एहतियात के तौर पर मोबाइल सेवा बंद की गई है।

सुरक्षाबलों ने रामबाग फ्लाईओवर के नीचे एक कार में जा रहे तीन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप कमांडर मेहरान यासीन शल्ला व उसके दो साथियों को मार गिराया। मेहरान श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल में घुसकर की गई शिक्षक व महिला सिख प्रिंसिपल की हत्या में शामिल था। उसके साथ मारे गए दो अन्य आतंकियों की शिनाख्त अराफात शेख व मंजूर अहमद मीर दोनों पुलवामा निवासी के रूप में की गई है। हालांकि पुलिस ने सिर्फ दो दहशतगर्दों के ही नाम जारी किए हैं।

आधा किलो बालू का प्रतिदिन सेवन करती है 75 साल की कुसुमावती, ये है वजह

आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, सूचना मिली थी कि तीन आतंकी एक कार में सवार होकर जहांगीर चौक से एयरपोर्ट मार्ग की ओर जाने वाले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दल ने रामबाग फ्लाई ओवर के नीचे पोजीशन ले ली थी। लगभग 4.50 पर एक वैगनआर कार में तीन संदिग्ध जाते हुए दिखे। सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। परंतु सतर्क सुरक्षाबलों ने व्यस्त इलाके में संयम बरतते हुए संक्षिप्त मुठभेड़ में तीनों को मार गिराया।

जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। शाम का समय होने के कारण वहां सड़क पर काफी यातायात था। सुरक्षा बलों ने सीमित और सटीक कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। इस दौरान कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ की स्थिति भी बन गई। सुरक्षाबलों ने थोड़ी देर बाद ही यातायात पुन: बहाल कर दिया।

Tags: army j&kj&k policeJammu Hindi SamacharJammu News in HindiLatest Jammu News in Hindimobile internet services shut downRambagh encountertrf commander
Previous Post

आधा किलो बालू का प्रतिदिन सेवन करती है 75 साल की कुसुमावती, ये है वजह

Next Post

इन जिलों से इंटरनेशनल फ्लाइट का सफर होगा आसान, भरेंगे विकास की नई उड़ान

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
Next Post
Airports

इन जिलों से इंटरनेशनल फ्लाइट का सफर होगा आसान, भरेंगे विकास की नई उड़ान

यह भी पढ़ें

WHO की बड़ी चेतावनी- कोरोना नहीं हुआ कंट्रोल तो हर 16 सेकेंड में एक मरा बच्चा होगा पैदा

08/10/2020
CM Dhami flagged off the Adi Kailash Parikrama Run

CM धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा किया रन का फ्लैग ऑफ़, LOGO का किया अनावरण

21/09/2025

लखनऊ गोल्फ क्लब में वोटिंग शुरू, नवनीत सहगल व मुकुल सिंघल में है मुक़ाबला

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version