• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्नेह ने टीम इंडिया में चयनित हो कर पूरा किया पिता का सपना

Jai Prakash by Jai Prakash
07/03/2022
in खेल
0
sneh-rana

sneh-rana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। स्नेह राणा (Sneh Rana) ने इस मैच में अपने ऑलराउंड खेल से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद दो विकेट भी चटकाए। 28 वर्षीय स्नेह राणा (Sneh Rana) का यह पहला विश्व कप है और उन्होंने अपने पहले ही मैच में सभी को प्रभावित किया। भारतीय ऑलराउंडर ने सबसे पहले सातवें विकेट के लिए पूजा के साथ मिलकर 96 गेंदों में 122 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और इसके बाद 48 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने बाद में गेंदबाजी में भी 9 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप (Indian women’s cricket team)  में विजयी आगाज करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। मिताली राज (Mithali Raj) की अगुआई में टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान को 107 रनों से हराया और टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए हालांकि यह जीत आसान नहीं थी और एक समय भारतीय बैटर पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे संघर्ष कर रही थीं। लेकिन इसके बाद स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार ने मिलकर कमाल कर दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिताली राज बनीं विश्व की नंबर एक वनडे बल्लेबाज

स्नेह राणा (Sneh Rana) भले ही आज टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली इस बेटी का करियर और जिंदगी उतार-चढाव से भरी रही है। स्नेह ने साल 2014 में भारत की तरफ से वनडे में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही वह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गईं। उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट में करीब 8 साल पहले खेलना शुरू किया था। लेकिन साल 2016 के बाद उन्हे टीम से बाहर कर दिया गया। भारतीय टीम से बाहर होने से पहले स्नेह राणा (Sneh Rana) ने सिर्फ सात मैच खेले थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और टीम इंडिया में मेहनत और प्रदर्शन के दम पर जोरदार वापसी की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अजिंक्य रहाणे ने दी बैटिंग टिप्स

उन्हें जून 2021 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम में चुना गया। इसके बाद उन्होंने 16 जून 2021 को ब्रिस्टल में खेले जाने वाले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर टीम की राष्ट्रीय जर्सी के साथ अपने पिता को याद करते हुए लिखा था कि काश! आप यह देखने और इस पल को जीने के लिए यहां होते। गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित होने से दो महीने पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। स्नेह ने कहा था कि भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करना उनके लिए भावात्मक क्षण था, क्योंकि उनके पिता उन्हें भारत के लिए फिर से खेलते हुए देखना चाहते थे।

बीसीसीआई ने जारी किया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कॉन्ट्रैक्ट

स्नेह राणा (Sneh Rana)  ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के बाद टेस्ट डेब्यू में अपने ऑलराउंड खेल से सभी को चौंकाया था और हारे हुए मैच में टीम की वापसी कराते हुए उसे ड्रॉ कराया था। उन्होंने तब आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की नाबाद पारी खेली थी और नौवें विकेट के लिए तानिया भाटिया के साथ मिलकर 144 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने मैच की पहली पारी में चार विकेट भी झटके

Tags: changes in indian cricket teamindian cricket teamIndian cricket team captainindian cricket team coachindian cricket team coach applicationindian cricket team coach listindian cricket team coach newsindian cricket team coach salaryindian cricket team news in hindiIndian Cricket Team Photo TrollIndian Womens Cricket TeamSneh Ranawomen's cricket team
Previous Post

क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे की बायोपिक में दिखेंगे श्रेयस

Next Post

एक एकड़ में लगाए मात्र इतने सांगवान के पौधे, कमाएं एक करोड़ से ज्यादा का मुनाफा

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post

एक एकड़ में लगाए मात्र इतने सांगवान के पौधे, कमाएं एक करोड़ से ज्यादा का मुनाफा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

ram mandir nirman

भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये ठेले खोमचे वालों ने दिया खुलकर दान

01/02/2021
Atiq-Ashraf Murder Case

NHRC ने अतीक व अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या पर मांगी रिपोर्ट

18/04/2023
corona in america

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.21 करोड़ के पार हुई, 3.72 लाख कालकवलित

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version