• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे की बायोपिक में दिखेंगे श्रेयस

Jai Prakash by Jai Prakash
07/03/2022
in मनोरंजन
0
प्रवीण ताम्बे

प्रवीण ताम्बे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। 17 साल बाद अभिनेता श्रेयस तलपडे (Shreyas Talpade) ने फिर क्रिकेट की गेंद पकड़ी है। श्रेयस तलपडे (Shreyas Talpade)  को हिंदी सिनेमा में पहली शोहरत एक दिव्यांग क्रिकेटर के किरदार में साल 2005  में फिल्म ‘इकबाल’ (‘Iqbal’) में मिली और अब वह अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’ (Who is Praveen Tambe?) में फिर एक बार अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाने जा रहे हैं। जैसा कि फिल्म का नाम है, क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण ताम्बे का नाम सामने आने पर तमाम लोग यही सवाल करते हैं, लेकिन प्रवीण ताम्बे की कहानी तमाम खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की एक अनूठी कहानी है। प्रवीण ने 41 साल की उम्र में आईपीएल (IPL) में अपना करियर शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से न सिर्फ अपने साथियों का बल्कि जनता का दिल भी जीत लिया।

२ बॉल में हैट्रिक लेने वाले प्रवीण ताम्बे क्यों नहीं खेलेंगे IPL 2020?

फिल्मकार नीरज पांडे व शीतल भाटिया की फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (‘MS Dhoni: The Untold Story’) बनाने वाली कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स (Friday Filmworks) ने बूटरूम स्पोर्ट्स (bootroom sports) नाम की एक और कंपनी खोली है। और, इस कंपनी की पहली फिल्म के तौर पर बनाई है फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’(Who is Praveen Tambe?)  । साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर जैसे दिग्गज निर्माताओं के साथ धुंआधार बजट वाली फिल्में बनाती रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ही इस फिल्म में पैसा लगाया है। डिज्नी स्टूडियोज के पास आने के बाद से इस कंपनी की भीतर बाहर से मरम्मत जारी है। कंपनी के तमाम ऐसे अफसरों की छुट्टी की जा चुकी है जिनके चलते कंपनी को खासा नुकसान उठाना पड़ा। फॉक्स स्टार स्टूडियोज (Fox Star Studios) ने ये एक छोटे बजट की फिल्म बनाई है जो सीधे ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने जा रही है।

अपनी बायोपिक (biopic) के परदे पर रिलीज होने के दिन करीब आते देख क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे (Cricketer Praveen Tambe) इन दिनों काफी भावुक हैं। वह कहते हैं, ‘मैं तो ये सोचकर ही काफी कृतज्ञ महसूस करता हूं कि मेरी कहानी ने लोगों को प्रेरित किया और अब इस पर फिल्म भी बन गई। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने सपनों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उम्र, समय या परिस्थिति से हार न मानते हुए अपनी क्षमता को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मेरे परिजन और मेरी मित्र मंडली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है।’

स्पिनर प्रवीण ताम्बे नहीं खेल पाएंगे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में

वहीं 17 साल बाद एक क्रिकेटर के तौर पर परदे पर लौट रहे श्रेयस तलपडे (Shreyas Talpade) कहते हैं, ‘फिल्म ‘इकबाल’ के 17 साल बाद मैं फिर से कैमरे के सामने क्रिकेटर का रोल कर रहा हूं। प्रवीण ताम्बे का किरदार करने का मौका मिलना ही मेरे लिए काफी बड़ी बात है। मैं बतौर अभिनेता खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे प्रणीण तांबे के संघर्ष और मेहनत को परदे पर जीने का मौका मिला। मैं वो दिन कभी नहीं भूल पाऊंगा जो मैंने उनके साथ इस फिल्म के किरदार की तैयारी करते हुए बिताए हैं। इस फिल्म को बनाने के लिए इसके निर्देशक और पूरी टीम ने काफी मेहनत की है और ये दर्शकों को परदे पर नजर भी आएगी।’ किरण यज्ञोपवीत की लिखी फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’ एक अप्रैल को सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Tags: "Shreyas TalpadeBiopic Main Mulayam Singh Yadav New Poster released- bollywood NewsBollywood Bollywood News ServiceBollywood NewsBollywood News agencyBollywood News and Gossipbollywood news and gossipsBollywood News Hindibollywood news updatelatest Bollywood newsLatest news from bollywood NewsPraveen TambeShreyas Talpade Eye PhotoShreyas Talpade Eyes photo viralShreyas Talpade NewsShreyas Talpade Photo Viral
Previous Post

राज्यपाल आनंदीबेन ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का किया शुभारम्भ

Next Post

स्नेह ने टीम इंडिया में चयनित हो कर पूरा किया पिता का सपना

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
Next Post
sneh-rana

स्नेह ने टीम इंडिया में चयनित हो कर पूरा किया पिता का सपना

यह भी पढ़ें

जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर

जीएसटी कमिश्नर संग रचाई थी शादी, कुछ महीनों बाद नाराज होकर खाया जहर

08/04/2021
ADU delhi

दाखिला रद्द कराने वाले छात्रों को पूरी फीस वापस करेगा अंबेडकर विश्वविद्यालय

20/11/2020
kashmiri keshar

Man Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में की कश्मीरी केसर की चर्चा

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version