• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वैक्सीन पर एक्शन में मोदी सरकार, खरीद से टीकाकरण तक के लिए बनाई टास्कफोर्स

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना वैक्सीन पर एक्शन में मोदी सरकार

कोरोना वैक्सीन पर एक्शन में मोदी सरकार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को हासिल करने और लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। सरकार ने वैक्सीन की पहचान, खरीद, वितरण और टीकाकरण के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसमें सभी संबंधित मंत्रालयों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

बता दें कि यह कदम केंद्र सरकार ने ऐसे समय पर उठाया है जब कुछ 6 वैक्सीन या तो फेज तीन में पहुंच चुके हैं या फेज 2-3 के संयुक्त ट्रायल से गुजर रहे हैं। दुनियाभर के देशों में वैक्सीन निर्मताओं से डील को लेकर होड़ मची हुई है।

इस मामले से जुड़े लोगों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि पैनल की अगुवाई नीति आयोग के डॉ. वीके पॉल करेंगे । तो सह-अध्यक्ष के रूप में स्वास्थ्य सचिव राजीव भूषण उनका साथ देंगे। यह कमेटी भारत के लिए एक या एक से अधिक वैक्सीन की पहचान करेगी, खरीद के लिए प्लान तैयार करेगी, जिसका बिल निश्चत तौर पर अरबों डॉलर में होगा, और टीकाकरण के लिए प्राथमिकता तय करेगी।

वैक्सीन की गैर-मौजूदगी में कोविड-19 के प्रसार को कम करने का एकमात्र रास्ता मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंशिंग और आम गतिविधियों पर प्रतिबंध हैं। जिससे काम और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात तक कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में 1 करोड़ 93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तो 7 लाख 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तो करीब 42 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं।

कैबिनेट सचिव की ओर से शुक्रवार को गठित उच्चस्तरीय पैनल में एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया, विदेश मंत्रालय, बायोटेक्नॉलजी, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी के प्रतिनिधि, हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल, भारतीय एड्स रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

मुरादाबाद से अपहृत बच्चे को दिल्ली में रोडवेज बस में छोड़ भागे अपहरणकर्ता

पैनल के काम की शुरुआत वैक्सीन की पहचान से होगी। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश वैक्सीन डिवेलपमेंट में आगे चल रहे देशों से डील कर रहे हैं। इसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि वैक्सीन की खरीद किस तरह की जाए। विदेशी एजेंसियों को शामिल किया जाए या राज्यों को खरीद की छूट दी जाए या केंद्र सरकार की इसकी खरीद करे।

इस मामले से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि पैनल वैक्सीन अलायंस GAVI और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ समन्वय करेगा। भारत को GAVI के कोवाक्स प्रोग्राम का लाभ मिलने वाला है और एजेंसी के जरिए 20 फीसदी आबादी के लिए जरूरी टीके दिए जाएंगे। यह समूह खरीद, वितरण और टीकाकरण के लिए फाइनेंशल प्लान और बजट भी तैयार करेगा। अंत में पैनल इनवेंटरी मैनेजमेंट, वितरण और टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार करेगा। इनमें से कई मुद्दों पर पिछले महीने चर्चा हो चुकी है।

नोएडा : सीएम योगी ने कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन, 400 बेड होगा

अधिकारी कम से कम 9 वैक्सीन के विकास पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, जिनमें दो चाइनीज भी हैं। उम्मीद की जा रही है कि भारत में अदर पूनावाला की अगुआई में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा बनाई जा रही ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनका वैक्सीन काम करेगी।

सरकारी अधिकरी ने कहा कि आंतरिक चर्चा शुरू हो गई है ताकि हम पूरी तरह तैयार रहें और अंतिम समय में कोई गड़बड़ी ना हो। अहम मुद्दों में एक है, नॉर्थ ईस्ट जैसे दूरदराज इलाकों में इसका वितरण और कैसे हमें इन इलाकों में बड़े स्तर के कोल्ड स्टोरेज बनाने हैं।

बॉबी देओल ‘क्लास ऑफ 83’ का ट्रेल्लर हुआ रिलिज, सलमान खान ने किया ये ट्वीट

हालांकि, यह दूसरे नंबर की समस्या है, पहले भारत को वैक्सीन की पहचान करनी और भी इन्हें खरीदना है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज के डॉ. संजय कहते हैं कि यह अच्छा है कि केंद्र सरकार ने एडवांस में इस तरह की कमेटी बना ली है, ताकि भारत जैसे देश में लॉजिस्टिक से संबंधित दिक्कतें न हों।

Tags: Corona vaccinecorona vaccine task forcecorona vaccine updatecoronavirus epidemichindi newsnews in hindipurchase vaccineकोरोना वैक्सीनकोरोना वैक्सीन अपडेटकोरोना वैक्सीन टास्क फोर्सकोरोना वैक्सीन पर एक्शन में मोदी सरकारकोरोनावायरस महामारीवैक्सीन खरीद
Previous Post

मुरादाबाद से अपहृत बच्चे को दिल्ली में रोडवेज बस में छोड़ भागे अपहरणकर्ता

Next Post

केरल विमान हादसा : मृतकों में 2 कोरोना पॉजिटिव, रेस्क्यू टीम को करवाना होगा टेस्ट

Desk

Desk

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
केरल विमान हादसा

केरल विमान हादसा : मृतकों में 2 कोरोना पॉजिटिव, रेस्क्यू टीम को करवाना होगा टेस्ट

यह भी पढ़ें

kesar pista phirni

Mahashivratri 2021 : मिनटों में तैयार होगी व्रत के लिए शुगर फ्री केसर पिस्ता फिरनी

11/03/2021
सीएम योगी CM Yogi

डॉयल 112 ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा किया : सीएम योगी

07/03/2021
नेपाल

भारत और चीन के रिश्ते तय करेंगे एशिया का भविष्य : नेपाल

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version