• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mohammed Shami ने शेयर की हॉस्पिटल से फोटो, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

Writer D by Writer D
04/12/2022
in खेल
0
Mohammed Shami

Mohammed Shami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) चोट की वजह से इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी को यह चोट दाएं कंधे पर लगी थी। उनकी जगह उमरान मलिक को भी टीम में शामिल कर लिया गया है।

मगर अब इसी बीच मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की अस्पताल से कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसमें शमी अपना इलाज कराते दिख रही हैं। यह फोटो खुद शमी ने ही सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

शमी

32 साल के मोहम्मद शमी ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद जब शमी लौटे, तो प्रैक्टिस सेशन के दौरान ही उन्हें चोट लग गई थी। इस चोट के कारण ही उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया।

शमी ने अस्पताल के अपने फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखी। उन्होंने कहा, ‘चोट, सामान्य तौर पर आपको हर पल एप्रिशिएट करना सिखाती है। मुझे करियर में कई चोटें मिली हैं। यह आपको एक दृष्टिकोण देती हैं।’

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मुझे करियर में कितनी बार चोट लगी है। मैंने हर बार चोटों से सीखा है। इसके साथ ही मजबूती से वापसी की है।’

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी की यह चोट कितनी गंभीर है, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। यदि चोट गंभीर हुई, तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज से भी बाहर होना पड़ सकता है। ऐसे में वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया को यह बड़ा झटका होगा।

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के खिलाफ FIR दर्ज, लगा धोखाधड़ी का आरोप

बता दें कि भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा, जिसका पहला मैच रविवार (4 दिसंबर) को ढाका में खेला जाएगा।

शमी

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, उमरान मलिक और कुलदीप सेन।

Tags: cricket newsCricket News in Hindisports newssports news in hindi
Previous Post

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के खिलाफ FIR दर्ज, लगा धोखाधड़ी का आरोप

Next Post

सीएम योगी ने हिंदू सेवाश्रम में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Shikhar Dhawan
Main Slider

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026
India won the Under-19 World Cup for the sixth time.
Main Slider

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना… भारत छठी बार बना चैंपियन

06/02/2026
Flying Fairy PT Usha's husband passes away
Main Slider

उड़नपरी पीटी उषा के पति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

30/01/2026
Virat Kohli and Kuldeep Yadav visited Mahakal temple.
खेल

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

17/01/2026
Gautam Gambhir
खेल

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे गौतम गंभीर, भस्म आरती में हुए शामिल

16/01/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने हिंदू सेवाश्रम में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

यह भी पढ़ें

makeup

फेस से डार्क सर्कल को हटाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

08/08/2025
बीएमसी

BMC का आदेश: बाहर से आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को होना पड़ेगा 14 दिन के लिए क्वारंटीन

07/08/2020
nukul mehta

‘इश्कबाज’ एक्टर नकुल मेहता बनने वाले हैं पिता

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version