• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक हफ्ता पहले पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड का मौसम गर्मियों में राहत देने वाला हो गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मानसून लगभग एक सप्ताह पहले पहुंच गया है। रविवार से ही राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून का आगमन हो गया है। कई स्थानों पर इस मानसून के कारण अच्छी वर्षा भी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून पहुंचता है लेकिन इस बार पहले ही पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार गत वर्ष 22 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंचा था और 24 जून से पूरे राज्य में अपना प्रभाव दिखाना प्रारंभ कर दिया था। क्षेत्रीय मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से आने वाले दिनों में बारिश तेज होगी। 24 घंटों में उत्तरकाशी में 490 मिलीमीटर बारिश हुई गई है। रुद्रप्रयाग और देहरादून जनपद के कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है। आगामी चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट घोषित किया है।  रोहित थपलियाल के अनुसार सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, मंगलवार को पिथौरागढ़ के साथ-साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत  और नैनीताल जनपदों में अच्छी वर्षा की संभावना है। यह स्थिति 17 जून तक रहेगी।

मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर में आज वृद्धों के लिए लगा वैक्सीन कैंप

उन्होंने बताया कि इस अवधि में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। 15 जून से पर्वतीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। भू-स्खलन तथा नदियों के तेज बहाव को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में उत्तराखंड के तमाम स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी गई है जबकि नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी तथा तेज बौछार पड़ेगी। मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

उधर, देहरादून में 4.6 मिलीमीटर, पंतनगर में 0.5 मिलीमीटर, मुक्तेश्वर में 0.2 मि.मी. तथा नई टिहरी में 2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार चमोली के गैरसैंण में 6 मि.मी., मसूरी में 5 मि.मी., हरिपुर में 2 मि.मी., लैंसडाउन में 3 मि.मी. तथा भटवाड़ी में 3 मि.मी. और नरेन्द्र नगर में 2 मि.मी. वर्षा हुई है।

Previous Post

लॉस एंजिल्स में प्रियंका को मिस कर रहे हैं निक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Next Post

रोडीज फेम रणविजय सिंह के घर जल्द आने वाली है खुशखबरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Good news is coming soon to the house of Roadies fame Rannvijay Singh

रोडीज फेम रणविजय सिंह के घर जल्द आने वाली है खुशखबरी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

House

नए घर में बनी रहेगी सुख-शांति, करें ये उपाय

21/07/2025
Road Accident

गन्ने की ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, डेढ़ साल के मासूम समेत तीन की मौत

22/03/2023
If you want to defeat corona, then you have to defeat immunity

कोरोना को हराना है तो इम्यूनिटी को बढ़ाना है, जानिए कैसे?

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version