• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में जल्द मौसम ले सकता है यू-टर्न, इस दिन मानसून देगा दस्तक

Writer D by Writer D
27/06/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Monsoon

Monsoon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 जून तक लू का असर बना रहेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम करवट लेगा और 29 जून से तापमान में 8 से 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं 30 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

तीन-चार दिन में यूपी पहुंचेगा मानसून (Monsoon) 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। अगले तीन से चार दिनों में मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी और गर्मी से राहत मिलने लगेगी।

इन जिलों में चला लू का कहर

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ समेत बांदा, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में लू का असर देखने को मिला। वहीं लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच में तीव्र लू ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

लखीमपुर देश का दूसरा सबसे गर्म जिला

तापमान के मामले में लखीमपुर खीरी पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री तापमान हरियाणा के रोहतक में दर्ज हुआ।

वहीं बांदा और आगरा में पारा 43 डिग्री, जबकि लखनऊ में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहगढ़, अलीगढ़ और कानपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा।

देश का पांचवां सबसे गर्म शहर रहा लखनऊ

राजधानी लखनऊ शुक्रवार को देश का पांचवां सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 6.3 डिग्री और 4 डिग्री अधिक रहा।

दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से गर्मी और लू का असर कम होने लगेगा, जबकि 30 जून से अच्छी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसमी गतिविधियां कमजोर हैं, लेकिन 29 जून के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Tags: alert regarding winterhailstorm in upimd up weatherLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindilucknow weatherrain forecast upup rain alertup weatheruttar pradesh weather todayweather forecastWeather in UPweather update indiawestern disturbance in upwinter in up
Previous Post

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

Next Post

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

यह भी पढ़ें

cm yogi

नोएडा की सुधरेगी कनेक्टिविटी, ‘कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान’ तैयार कराएगी योगी सरकार

28/09/2024
Raj Kundra

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के बाद ये शख्स भी हुआ गिरफ्तार

20/07/2021
राम माधव

राम माधव जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों की समीक्षा करने जा रहे है श्रीनगर

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version