• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोरारी बापू ने प्रभु श्री राम के चरण में 5 करोड़ रुपये को तुलसीपत्र रूप में भेंट देने का किया एलान

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर निर्माण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला मंदिर निर्माण का शिलान्यास 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बीच मंदिर निर्माण के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने 5 करोड़ रुपये का दान करने का ऐलान किया है।

राम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर की नींव अयोध्या में 5 अगस्त को रखी जाएगी, जिसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश के हिंदुओं से पैसे एकत्र किए जाएंगे।

रामलला की भूमि पूजन की तैयारियों के लिए पहुंचे कई अधिकारी

भावनगर के तलगाजरडा में आज सोमवार को डिजिटल माध्यम से रामकथा करने वाले संत मोरारी बापू ने अपनी व्यासपीठ से राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये के दान की घोषणा की। मोरारी बापू ने कहा, ‘सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए 5 करोड़ रुपये यहां से भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेट होगी।’

मोरारी बापू ने रामकथा प्रवचन के दौरान यह भी कहा, ‘चित्रकूट धाम तलगाजडा जहां हमारा आश्रम है उसकी तरफ से 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही सभी श्रोता जो भी प्रभु श्रीराम के भक्त हैं और मंदिर निर्माण कार्य में अपना योगदान देना चाहते हैं उन सभी भक्तों का मिलाकर 5 करोड़ रुपये दान दिया जाएगा।’

राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी समुदायों से लिया जाएगा दान

वहीं राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए वीएचपी आने वाले दिनों में देश के हर एक गांव और हर एक शहर में दानपात्र के साथ जाएगी। राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के निर्माण के लिए हर किसी का योगदान हो और एक जनभागीदारी से मंदिर का निर्माण हो इस तरह से मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा किया जाएगा।

Tags: 24ghante online.comDoordarshan broadcast live telecast of Shri Ram Mandir Bhoomi PujanPM Modi will do Bhoomi Pujan of Ram MandirShri Ram Janmabhoomi Pujanshri ram janmabhoomi teerth kshetraShri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra TrustShri Ram Mandir Bhoomi Poojanपीएम मोदी करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजनमुरारी बापू ने दिये 5 करोड़ रुपए का दानराम मंदिर की तैयारीराम मंदिर निर्माणश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रश्रीराम जन्मभूमि पूजनश्रीराम मंदिर भूमि पूजनश्रीराम मंदिर भूमि पूजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन प प्रसारितश्रेराम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां शुरू
Previous Post

नोएडा में ICMR की टेस्टिंग सुविधा से मिलेगी मदद, योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

Next Post

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए उज्जैन से भस्म, सीतामढ़ी के पांच मंदिरों से भेजी गई मिट्टी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Next Post
राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए उज्जैन से भस्म, सीतामढ़ी के पांच मंदिरों से भेजी गई मिट्टी

यह भी पढ़ें

चीनी दूतावास बंद होने से बौखलाया ड्रैगन, अमेरिका को दी धमकी देते हुए कहा- उतार देंगे सनक

23/07/2020
Riteish Deshmukh Genelia dsouza

रितेश देशमुख ने जेनेलिया को मैसेज किया था- मैं रिश्ता खत्म करना चाहता हूं

27/10/2020
Salute to his work by Gurmeet Fans, built 1000 beds hospital in 16 days

गुरमीत फैंस कर रहे उनके काम को सलाम, 16 दिनों में बनाया 1000 बेड्स का अस्पताल

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version