• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक टेस्ट कराएं जा रहे हैं : सहगल

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’  नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का यूपी का 3टी माडल ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट अभियान के साथ-साथ आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण घट रहा है। प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण अन्य प्रदेशों के अपेक्षा कम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा 3टी अभियान की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा की गयी है। 3टी माडल के तहत प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए आंशिक कोरोना कफ्र्यू लागू किया गया था।

आंशिक कोरोना कफ्र्यू में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप जीवन और जीविका दोनों को बचाने के उद्देश्य से आंशिक कोरोना कफ्र्यू में औद्योगिक गतिविधियां, आर्थिक गतिविधियां, आवश्यक सामग्रियों से संबधित आवागमन तथा उनसे सम्बन्धित दुकाने भी खुली रखी गयी थी। सर्विलांस के माध्यम से निगरानी समितियों द्वारा ट्रेसिंग के तहत घर-घर जाकर संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि 97000 ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें 80,000 निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर उनका एन्टीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है।

अगर एन्टीजन टेस्ट निगेटिव आ रहा है और लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ मेडिकल किट भी बांटी गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक टेस्ट कराये जा रहे हैं। 31 मार्च, 2021 से अब तक लगभग 65 प्रतिशत कोविड-19 टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक 17 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्टों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान करके इलाज किया जा सके।

श्री सहगल ने बताया कि सोमवार 21 जून, 2021 से आंशिक कोरोना कफ्र्यू में सप्ताह के 05 दिन सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक छूट दी जाए। मास्क, दो-गज की दूरी तथा सैनिटाइजर की अनिवार्यता के साथ इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन्स आज ही निर्गत कर दी जाएं। उन्होंने कहा कि शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान व्यापक स्तर पर स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग की कार्यवाही जारी रखी जाए। उन्होंने बताया कि अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। जिसमें लोग घर पर ही रहकर योग करेंगे।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश में प्रतिदिन अधिक टीकाकरण करने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे टीकाकरण को 21 जून, 2021 से 04 लाख से बढ़ाकर 06 लाख किए जाने को कहा गया है। अगले माह से 10 लाख प्रतिदिन टीकाकरण किया जायेगा। माह अगस्त की समाप्ति तक 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 31 दिसम्बर, 2021 तक प्रदेश के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए 6000 केन्द्र खोले गये है। जिससे बढ़ाकर 10,000 केन्द्र किये जाने का लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का पंजीकरण कराने तथा टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गयी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत प्रदेश में अवस्थापना सुविधा बढ़ाई जा रही है। कल 100 बेड बढ़ाए गये हैं, जिसमें आईसीयू तथा आइसोलेशन बेड है। उन्होंने बताया कि संभावित कोविड की तीसरी लहर के तहत सभी मेडिकल कालेज में 100-100 बेड पीआईसीयू के, हर जिला अस्पताल में 20-20 बेड पीआईसीयू के और कम से कम दो सीएससी में पीकू/नीकू के बेड बढ़ाये जा रहे हैं। जिसे 20 जून, 2021 तक पूरा करने का समय दिया गया है। इसके साथ-साथ सभी सीएचसी में 20-20 आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। कल 305 मी0टन आक्सीजन अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में आक्सीजन की कोई कमी न हो इसलिए आक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे है जिसके तहत 533 आक्सीजन प्लांट में से 101 प्लांट क्रियाशील हो गये है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर ईज-आफ-डूयिंग बिजनेस के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में और गति लाने के कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिससे औद्योगिककरण को और तेजी से बढ़ाया जाये तथा प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आये। औद्योगिक ईकाइयों में 01 लाख से अधिक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जिन औद्योगिक ईकाइयों में 50 से अधिक श्रमिक कार्य कर रहें उन ईकाइयों में लगभग 2500 से अधिक कोविड केयर सेन्टर स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा संगठित एवं असंगठित श्रमिक, रेहड़ी, पटरी वाले लोगों को 1000 रुपये का भत्ता दिया जा रहा है। ‘‘प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण’’ योजना के तहत माह नवम्बर तक मुफ्त राशन पात्र लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी कल 20 जून से पात्र लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि 26 जून से बच्चों को मेडिकल किट का वितरण कार्यक्रम शुरू किया जायेगा।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। अब तक गेहँू क्रय अभियान के तहत 12 लाख से अधिक किसानों से 55,81,448.81 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा गेहूँ खरीद अभियान को 22 जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,73,426 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,50,00,515 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 294 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 592 लोग तथा अब तक 16,77,050 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 4,957 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 3,350 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,06,475 घरों के 17,21,51,440 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,60,358 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी है।  2,10,57,238 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 39,86,564 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 2,50,83,802 डोजें लगायी गयी हैं। उन्हांेने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि 19 जून तक 111.7 मी0ली0 वर्षा हुयी है जो सामान्य वर्षा से 176 प्रतिशत ज्यादा है। रिमोट सेसिंग सेन्टर से निरन्तर सम्पर्क बना है। उन्होंने बताया कि कई जनपदों में भारी वर्षां हुयी है। भारी वर्षा होने से कुछ जगहों पर जल का स्तर सामान्य से अधिक हो गया है। नदियों के जलस्तर पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में 114 राहत कैम्पों को आवश्यकतानुसार खोलने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें भी तैयार है, जिन्हें आवश्यकतानुसार विभिन्न जनपदों में भेजा जा रहा है।

Tags: Corona testingLucknow NewsNavneet Sehgalup news
Previous Post

डा. महेन्द्र सिंह ने महात्मा गांधी 50 शैय्या युक्त एम.सी.एच विंग चिकित्सालय को गोद लिया

Next Post

भाजपा किसानों का हित चिंतक बनने का नाटक कर रही है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Nitin Naveen offered prayers at Tapkeshwar Mahadev Temple
Main Slider

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

30/05/2026
Power crisis may increase in the state
Main Slider

उत्तर प्रदेश में गहराया बिजली संकट, एक साथ कई पावर प्लांट फेल होने से चरमराई पूरी व्यवस्था

30/05/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ का होगा काम तमाम, बालों में लगाएं बस ये एक चीज

30/05/2026
sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा किसानों का हित चिंतक बनने का नाटक कर रही है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

कल 8वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

09/08/2022
white tea

इस बीमारी को कम करती है ये चाय

23/12/2025
ये है Jio का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 200 रुपए से कम

कम पैसों में लंबी वैलिडिटी, Jio का नया 28-Day प्लान

05/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version