• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान केन्द्रों पर किसानों से अधिक से अधिक धान खरीदा जाए : योगी

Writer D by Writer D
05/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है और इसके दृष्टिगत किसानों को एमएसपी का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काटों की व्यवस्था करते हुए अधिक से अधिक धान की खरीद की जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा प्रतिदिन धान खरीद की समीक्षा की जाए। समीक्षा में प्रत्येक क्रय एजेंसी की धान खरीद कार्यवाही की गहन माॅनिटरिंग की जाए। उन्होंने मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को प्रत्येक जिले में एक टीम गठित कर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

अंतराज्यीय ऑटो फ्राड गैंग का पर्दाफाश, साढ़े सात करोड़ के वाहन बरामद

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान’ (पीएम कुसुम योजना) संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत सोलर पम्पों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने पीएम कुसुम योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

श्री योगी ने कहा कि जिलो में संचालित विकास परियोजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक जिले में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की समीक्षा एवं भौतिक सत्यापन करें।

उन्होंने कहा कि कामगारों तथा श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ गठित किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोग की संस्तुतियां तथा निर्णयों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा साप्ताहिक तथा मण्डलायुक्त द्वारा मासिक समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने राज्य मुख्यालय स्तर पर भी इसी प्रकार नियमित रूप से समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं।

छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी प्रयास करते हुए जीएसटी राजस्व संग्रह में वृद्धि की जाए। जीएसटी के तहत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जाएं। उन्होंने राजस्व संग्रह के कार्य में तकनीक का व्यापक उपयोग किए जाने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपलान भुवनेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiKisan andolanup news
Previous Post

प्रदेश में आज से वैक्सीन के ड्राई रन की कार्यवाही की जाएगी : योगी

Next Post

प्रदेश में कोरोना हाॅटस्पाॅट और कन्टेनमेंट जोन में कमी आई, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
नवनीत सहगल navneet sehgal

प्रदेश में कोरोना हाॅटस्पाॅट और कन्टेनमेंट जोन में कमी आई, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : सहगल

यह भी पढ़ें

Dunki

डंकी का रोमांटिक गाना ‘ओ माही’ रिलीज, देखें शाहरुख खान का अलहदा अंदाज

12/12/2023
CM Dhami

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव का जिक्र उत्तराखंड के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

29/09/2024
अमित शाह Amit Shah

अमित शाह बोले- देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है पूर्वोत्तर

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version