• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 1.07 करोड़ के पार

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों के कई दिनों तक 15 हजार से नीचे रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें बड़ी वृद्धि दर्ज की गयी और इस दौरान 18 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हालांकि राहत की बात यह है कि इस अवधि में 20 हजार से अधिक मरीजों को संक्रमण से निजात भी मिली है।

इस बीच देश में अब तक 29 लाख 28 हजार 53 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाये जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 18,855 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ सात लाख 20 हजार से अधिक हो गयी है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 20,746 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 94 हजार 352 हो गयी। सक्रिय मामले 2,054 कम होकर 1,71,686 रह गये हैं । इसी अवधि में 163 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 10 हो गया।

भतीजे ने किया चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कर दी हत्या

देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.96 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.60 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्युदर अब भी 1.44 प्रतिशत है।

केरल में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 158 सक्रिय मामले बढ़े हैं और सबसे अधिक 5594 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 72,634 हो गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8.35 लाख हो गया है जबकि 19 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3682 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।

किसानों के समर्थन में बसपा आज करेगी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार

महाराष्ट्र में इस दौरान 342 सक्रिय मामले कम हुए जिससे कुल सक्रिय मामले 44,282 हो गये हैं। वहीं 3181 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद करीब 19.23 लाख हो गयी है जबकि 50 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 50,944 हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों बाद सक्रिय मामलों में 74 की वृद्धि दर्ज की गयी है और अब इनकी संख्या 1575 हो गयी है। वहीं छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10,835 हो गयी है। दिल्ली में अब तक करीब 6.22 लाख मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

भतीजे ने किया चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कर दी हत्या

Next Post

जम्मू-कश्मीर : राजौरी के कालका माता मंदिर को हमलावरों ने बनाया निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Milk
फैशन/शैली

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है नुक्सानदायक

05/09/2026
black raisins
फैशन/शैली

गर्भावस्था के लिए फायदेमंद होती है ये छोटी सी चीज

05/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post

जम्मू-कश्मीर : राजौरी के कालका माता मंदिर को हमलावरों ने बनाया निशाना

यह भी पढ़ें

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने किया संवाद

03/08/2021
Novak Djokovic

36 साल के जोकोविच विम्बलडन जीतकर रचेंगे नया इतिहास, अल्कारेज से होगा मुकाबला

13/07/2024
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

किसानों के रोष को आक्रोश में बदलने में भाजपा कसूरवार, कृषि-कानून तुरंत रद्द करेः अखिलेश यादव

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version