• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंक में नौकरी करने की है चाहत, तो फटाफट यहां करें अप्लाई

Writer D by Writer D
13/07/2024
in शिक्षा
0
Banks

Banks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने ग्रेजुएशन कर लिया है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खासतौर से जो युवा बैंक (Bank) में नौकरी करना चाहते उनके लिए यह खबर काफी अहम है। कई बैंकों (Banks) में वैकेंसी निकली है। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक यूको बैंक में वैकेंसी निकली है। ऐसे में जो भी युवा आवेदन करना चाहते हैं वह इन बैंकों में अप्लाई कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में 2700 पदों पर भर्ती होनी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के जरिए से 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 30 जून से शुरू है।बैंक ने वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

पीएनबी बैंक में ये पद अपरेंटिस के तहत भरे जाएंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट को अधिकतम उम्र की सीमा में 3 साल की और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 195 ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकतेहैं। वेदन करने की आखिरी तारीख 26 जुलाई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

इंडियन बैंक (Indian Bank)

वहीं इंडियन बैंक ने अपरेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 31 जुलाई तक चलेगी। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं वह इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के जरिए से आवेदन कर सकते हैं। अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

शिक्षकों के आगे झुकी योगी सरकार, डिजिटल हाजिरी पर दिया जाएगा इतना ग्रेस पीरियड

इसके लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 3 साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवार को 10 साल की छूट मिलेगी।

यूको बैंक (UCO Bank)

इसके अलावा यूको बैंक में अपरेंटिस के 544 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो गई है जो 16 जुलाई तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए। वहीं सभी आरक्षित उम्मीदवारों को उम्र सीमा में खास छूट दी जाएगी।

Tags: #Government Jobsjobs in banksprivate bankrecruitment in banksvacancy in banks
Previous Post

शबरी के बेर लेकर अयोध्या पहुंचे सीएम विष्णुदेव, पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

Next Post

यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले, छह जिलों के एसपी भी बदले गए

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC
Main Slider

UP PET-2026: अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

01/09/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
bmc-gen-z-fellowship-2026
शिक्षा

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

25/08/2026
Result
शिक्षा

उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

24/08/2026
UPSSSC
Main Slider

कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, UPSSSC ने जारी किया परिणाम

21/08/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले, छह जिलों के एसपी भी बदले गए

यह भी पढ़ें

AAP

भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने के लिए मिली इजाजत, ‘मुलाकात जंगला’ के जरिए होगी वार्ता

04/04/2024
Shahjhanpur Encounter

प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या करने वाला शाहबाज एनकाउंटर में ढेर

20/09/2023
CM Yogi

देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

23/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version