• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में 50 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित, एक सिविल सर्जन सहित चार की मौत

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
बिहार में 50 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित

बिहार में 50 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

पटना। बिहार में कोरोना की भयावह स्थिति होती जा रही है। बीते 13 दिनों से हर दिन करीब 1100 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास से लेकर कई दफ्तरों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है। अब तो इसकी जद में कोरोना वॉरियर्स भी बड़ी संख्या में आते जा रहे हैं।

बुधवार को ही बिहार के प्रख्यात सर्जन आरआर झा की कोविड 19 के इन्फेक्शन की वजह से मौत हो गई। वे बीते 10 दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना AIIMS में भर्ती थे। बता दें कि प्रदेश में अब तक चार डॉक्टरों की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। इससे भी बड़ी खबर अब ये आ रही है कि राज्य के करीब 50 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अब तक चार डॉक्टरों की हो चुकी है मौत

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के एम्स में फिलहाल तीन सिविल सर्जन सहित 30 कोरोना संक्रमित डाॅक्टर भर्ती हैं। इनमें सारण व नवादा के सिविल सर्जन तथा बिहटा की एक डाॅक्टर शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है, जबकि कई वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। हालांकि साथ ही ये भी खबर है कि एम्‍स में भर्ती 12 डाॅक्टर स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके हैं।

महिला कंडक्टर से बोली- मुझे कोरोना है, बस को रुकवा दो, मच गया हड़कंप

पीएमसीएच के 18 डॉक्टर हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि इससे बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के भी 18 डॉक्‍टर कोरोना संक्रमण के शिकार हाे चुके हैं। इनमें पीएमसीएच माइक्रोबायोलॉजी विभाग के दो प्रोफेसर एक एसोसिएट प्रोफ़ेसर समेत छह डॉक्टर, ईएनटी विभाग में तीन, आंख विभाग में एक, स्त्री रोग विभाग में सात, एनेस्थीसिया विभाग में दो क्लीनिकल पैथोलॉजी में तीन तथा मुख्य आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी सक्रमित मिल चुके हैं। इनमें एक की मौत हो चुकी है।

Tags: AIIMSbihar newsCM Nitish kumarCoron InfectioncoronaCOVID-19four including a civil surgeon diedMore than 50 doctors corona infected in Biharpatna newsPatna News Updateएक सिविल सर्जन सहित चार की मौतबिहार में 50 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित
Previous Post

भारत में प्राइवेट ट्रेन चलाने की तैयारी में हैं ये 16 कंपनियां, इन रूट्स पर होगा संचालन

Next Post

गुजरात में अब स्कूल फीस नहीं ले सकेंगे , सरकार ने जारी किया आदेश

Desk

Desk

Related Posts

Amarnath Yatra-Vaishno Devi
Main Slider

पहाड़ों पर आफत की बारिश! वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक

24/07/2026
Attempted self-immolation outside Lok Bhawan
Main Slider

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

24/07/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
Next Post

गुजरात में अब स्कूल फीस नहीं ले सकेंगे , सरकार ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें

punishment

मन्दबुद्धि बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी को 20 साल की सजा

12/09/2021
IPL 2020

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

24/10/2020
Liquor

यूपी के इन जिलों में आज से खुलेंगी शराब की दुकानें, जानें खुलने का समय

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version