• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह लाख से अधिक किशोरों का सप्ताहभर में किया जाएगा टीकाकरण : सीएम धामी

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 6 लाख 28 हजार किशोरों को एक सप्ताह में कोरोनारोधी टीके लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 10 जनवरी से राज्य के फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बूस्टर डोज देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकार्स में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ के मौके बोल रहे थे। मुख्यमंत्री के समक्ष कुमारी आरना एवं कुमारी प्रथा का टीकाकरण किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकार्स में रंगाई, पुताई के कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप ही सबको सुरक्षा का कवच मिला है।

आज कोरोना से बचाव के लिए देश के पास पर्याप्त संसाधन हैं। भारत दूसरे देशों को भी कोरोना वैक्सीन एवं अन्य उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उत्तराखण्ड में भी सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्र में उपलब्ध हैं।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि किशार आयु वर्ग के राज्य में बाहरी प्रदेशों से पढ़ने वाले किशोरों का टीकाकरण भी किया जाएगा। राज्य में कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज का भी 85 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो चुका है, इसे जल्द पूर्ण किया जाएगा। 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बूस्टर डोज का अभियान भी शुरू किया जाएगा।

एएनएम के पदों पर जल्द होगी भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक निर्णय लिये गये हैं। राज्य में आठ सौ एएनएम के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके साथ ही तीन हजार नर्सिंग स्टाफ एवं एक हजार वार्ड बॉय की भी भर्ती जल्द की जाएगी।

अखिलेश हर परियोजना को कह रहे हमने शुरू किया, फिर हारे क्यों : केशव मौर्य

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. आशुतोष सयाना, सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकार्स, प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीश विरमानी मौजूद थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand Newsvaccination in uttrakhand
Previous Post

अखिलेश हर परियोजना को कह रहे हमने शुरू किया, फिर हारे क्यों : केशव मौर्य

Next Post

राज्य के पूर्व सीएम कोरोना पॉजिटिव, बेटी और पत्नी समेत परिवार के 18 लोग संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Jitan Ram Manjhi

राज्य के पूर्व सीएम कोरोना पॉजिटिव, बेटी और पत्नी समेत परिवार के 18 लोग संक्रमित

यह भी पढ़ें

building collapsed

नगर निगम की तीन मंज़िला इमारत गिरने से युवक की मौत

23/06/2021
corona vaccination in up

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में अभियान हुआ ठप

14/05/2021
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

कोर्ट से लौट रहा हरियाणा का युवक चाकू लगने से घायल, जांच में जुटी पुलिस

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version