• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MP Elections: वोटिंग के बीच महू में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, चलीं तलवारें

Writer D by Writer D
17/11/2023
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
MP Elections

MP Elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Elections) में वोटिंग के बीच इंदौर के महू क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। इस दौरान तलवार से हमला किया गया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं।

महू विधानसभा क्षेत्र को डॉ. अंबेडकर नगर के नाम से भी जाना जाकता है। इस क्षेत्र की आबादी करीब 4 लाख है, जिसमें 2 लाख 60 हजार वोटर हैं। महू इलाके में 30 हजार मुसलमान वोटर्स हैं। यहां की शिक्षा की दर 85 फीसदी है। इस क्षेत्र को महू छावनी के नाम से भी जाना जाता है। यहां बीजेपी ने अपनी सिटिंग विधायक ऊषा ठाकुर को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने राम किशोर शुक्ला को मैदान में उतारा है।

मुरैना में भी भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

इस बीच मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा में भी झड़प देखने को मिली है। यहां खिडौरा गांव में कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष देखने को मिला है। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों में जमकर पथराव हुआ है। इस दौरान लाठियां भी चली हैं। यहां बीजेपी से सूबेदार सिंह सिकरवार और कांग्रेस से पंकज उपाध्याय प्रत्याशी हैं।

MP Elections: सुमावली विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रत्याशी नजरबंद

इससे पहले भिंड के मानहड़ गांव पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर पथराव हुआ था। बचाव में शुक्ला के गनर को हवाई फायर करना पड़ा था, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी। इतना ही नहीं आज मुरैना की दिमनी सीट के मीरघान गांव में फायरिंग हो गई थी। हालांकि, हवाई फायरिंग की गई थी, लेकिन इसके बाद भगदड़ मच गई। इसके चलते 2 लोग घायल हो गए। हालांकि, केंद्र पर मतदान जारी रहा।

एक बजे तक 45 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

बता दें कि मध्य प्रदेश में आज 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक पूरे प्रदेश में 45.40A फीसदी मतदान हो चुका है। इससे पहले MP में 11 बजे तक 28.25% वोटिंग हुई थी। मतदान की बात की जाए तो आगर मालवा में 32.39%, भोपाल में 19.3%, छिंदवाड़ा में 30.49%, गुना में 28.75%, ग्वालियर में 22.44%, इंदौर में 21.83%, जबलपुर में 25.94%, मुरैना में 26.87%, नरसिंहपुर में 29.64% और उज्जैन में 29.14% मतदान हुआ है।

Tags: Indore newsmadhya pradesh wlwctions 2023MP ElectionsNational news
Previous Post

ASI की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

अनियंत्रित टैक्सी वाहन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
Nanital Road Accident

अनियंत्रित टैक्सी वाहन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

बीजेपी के राज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हुआ खराब देखभाल का शिकार: अखिलेश यादव

08/11/2022
H D Kumarswami

कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया, बीजेपी से दोस्ती रहती तो सीएम बना रहता

06/12/2020
हंगामे के बीच सदन में फैक्टर विनियमन विधेयक पारित, राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

हंगामे के बीच सदन में फैक्टर विनियमन विधेयक पारित, राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version