• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाकी पर लगा दाग! सिपाही ने किया व्यापारी का अपहरण, मांगी 10 लाख की रंगदारी

Writer D by Writer D
06/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पर दाग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा। आए दिन पुलिस पर कोई न कोई संगीन इल्जाम लगता ही रहता है। अब लखनऊ पुलिस पर इल्जाम लगा है, जहां पर 112 सेवा में तैनात सिपाही (Constable) ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी का अपहरण किया, जान से मारने की कोशिश की और 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी। फिलहाल व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी सिपाही अपने साथियों के साथ फरार है।

सीतापुर का रहने वाला मोहन विश्वकर्मा लखनऊ में ही गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करता है। घटना बीती 2 जुलाई की है, जब मोहन विश्वकर्मा की भतीजी का एक्सीडेंट होने के बाद इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मोहन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के इंतजाम के लिए ट्रामा सेंटर से बाहर निकला था, तभी घात लगा कर बैठे कुछ लोगों ने मोहन को एक कार में बैठा लिया और तेजी से कार को गोमती नगर के तरफ ले जाने लगे।

रास्ते में मोहन को पीटा गया, धमकाया गया और फिर विभूति खंड स्थित एमिटी कॉलेज के पास एक किराए के मकान में बंधक बनाया गया। मोहन के शरीर पर चोट के निशान गवाही दे रहे हैं कि उसके साथ क्या हुआ। मोहन को जमकर पीटा, उसके कपड़े उतारे और फिर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं मोहन को करंट भी लगाया और 10 लाख रुपए मंगाने की डिमांड रखी।

एनकाउंटर के दौरान रंग लाई माता-पिता की गुहार, लश्कर के दो आतंकियों ने किया सरेंडर

किसी तरह मोहन 10 लाख रुपये देने का वादा कर जान बचाकर बाहर निकला भागा तो अब पुलिस थाने पहुंच गया। उसने चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है। मोहन की माने तो उसका अपहरण उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल आलोक तिवारी ने किया था। आलोक तिवारी अपने साथियों के साथ आया था जिसमें संजय सिंह और विनय सिंह को मोहन पहचानता है। आलोक कहने को यूपी पुलिस का सिपाही है लेकिन वह विभूति खंड में गैराज चलाता है।

मुस्लिम धर्म गुरु ‘सूफी बाबा’ की सिर में गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कहने को तो पुरानी गाड़ियों के खरीद-फरोख्त का धंधा है, लेकिन मोहन दबी जुबान में बिना कैमरे के कहता है कि आलोक तिवारी गैराज की आड़ में चोरी की गाड़ियों को कटवाने और उनको बेचने का काम करता है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि हमने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है, आरोपी सिपाही व घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags: 112crime newsLucknow Newslucknow policepolice constable
Previous Post

एनकाउंटर के दौरान रंग लाई माता-पिता की गुहार, लश्कर के दो आतंकियों ने किया सरेंडर

Next Post

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डा. मुखर्जी ने अपना जीवन समर्पित किया: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डा. मुखर्जी ने अपना जीवन समर्पित किया: धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

उप्र में मॉल की तर्ज पर सभी गांवों में बनाएं विश्वकर्मा संकुल: सीएम योगी

05/08/2023
UPSC

UPSC ने जारी की IAS इंटरव्यू की डेट, यहां देखें शेड्यूल

22/12/2022
yogi government

कोविड मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी करने वालों अपर दर्ज होगा मुकदमा : सीएम योगी

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version